केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कदाचार में लिप्त होने के कारण 20 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। इनमें दिल्ली के पांच स्कूल भी हैं। बोर्ड ने एक अधिसूचना में कहा है कि औचक निरीक्षण के दौरान संबद्धता और परीक्षा मानदंडों के पालन में विसंगतियां पाए जाने के बाद कड़ी कार्रवाई की गई है। CBSE ने कहा कि ये स्कूल डमी छात्रों, अयोग्य उम्मीदवारों को पेश करने जैसे विभिन्न कदाचार कर रहे थे और रिकॉर्ड ठीक से नहीं रख रहे थे।
CBSE ने कदाचार में लिप्त होने के कारण 20 स्कूलों की मान्यता रद्द की
