केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही है। अभिभावकों और छात्रों के लिए सलाह जारी की गई है। परामर्श में बोर्ड ने कहा कि परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू होगी, इसलिए सभी छात्रों को सुबह 10.00 बजे या उससे पहले अपने परीक्षा केंद्र पहुंचना जाना चाहिए।
दिल्ली में परिस्थितियों के कारण, यातायात संबंधी समस्याएं हो सकती हैं इसलिए छात्र परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए मेट्रो सेवाओं का उपयोग भी कर सकते हैं।