केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री की पुत्री के. कविता से पूछताछ के लिए उन्हें समन भेजा है। उन्हें मंगलवार को नई दिल्ली या हैदराबाद में पेश होने को कहा गया है। सीबीआई दिल्ली में आबकारी नीति तैयार करने और लागू करने में आम आदमी पार्टी सरकार की कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। तेलंगाना विधान परिषद की सदस्य के. कविता साउथ ग्रुप की सदस्य हैं। प्रवर्तन निदेशालय की रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में पहले से गिरफ्तार व्यवसायी विजय नायर ने साउथ ग्रुप से आम आदमी पार्टी के लिए सौ करोड़ रूपये की रिश्वत ली थी।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...