केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने आईलियोन सॉफ्टवेयर हैक करने के आरोप में एक रूसी नागरिक को कथित तौर पर गिरफ्तार किया है। इस प्लेटफॉर्म पर जेईई (मुख्य) परीक्षा 2021 आयोजित की गई थी। सीबीआई ने कहा कि मिखाइल शार्गिन को इस परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने बताया कि शार्गिन ने सॉफ्टवेयर हैक करने की बात स्वीकार की है। शार्गिन को अल्माटी, कजाकिस्तान से आने के बाद दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर आव्रजन ब्यूरो ने हिरासत में लिया। जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि कुछ विदेशी नागरिक जेईई समेत कई ऑनलाइन परीक्षाओं से छेडछाड करने और अन्य आरोपियों के साथ मिलीभगत में शामिल थे।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...