मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा से पहले ही निवर्तमान राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम ने सोमवार को अपनी हार स्वीकार कर ली. रविवार को हुए चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार को 58.3 प्रतिशत वोट मिलने के बाद टीवी पर प्रसारित संबोधन में यामीन ने कहा कि उन्होंने हार स्वीकार ली है और वो सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण सुनिश्चित करेंगे. इससे पहले सुबह करीब 97 प्रतिशत वोटों की गिनती होने के बाद विपक्षी उम्मीदवार 56 वर्षीय इब्राहिम मोहम्मद सालेह ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा था कि…
Read MoreCategory: World
मिस्र: पुलिस स्टेशन पर हमले के मामले में 66 को उम्रकैद
मिस्र की एक अदालत ने मिन्या में एक पुलिस स्टेशन पर अगस्त 2013 में हुए हमले के मामले में रविवार को मुस्लिम ब्रदरहुड प्रमुख मोहम्मद बदी सहित 66 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनायी। बचाव पक्ष के वकील अब्दुल मोनीम अब्दुल मकसूद ने बताया कि पुलिस स्टेशन पर हमले को लेकर 183 लोगों को मौत की सजा सुनायी गयी थी। बाद में इस मामले में फिर से सुनवाई का आदेश दिया गया। रविवार को इस मामले में फिर से सुनवाई हुयी और 66 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनायी।
Read Moreयूएन महासचिव एंतोनियो गुतारेस की 1-4 अक्टूबर तक भारत यात्रा
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस 1 से 4 अक्टूबर तक भारत यात्रा पर आ रहे हैं. वो 2 अक्टूबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इस समारोह का आयोजन महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह और स्वच्छ भारत मिशन की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर किया जा रहा है. अपनी इस यात्रा में गुतारेस अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की महासभा की पहली बैठक में हिस्सा लेंगे और रीइंवेस्ट कॉन्फ्रेंस तथा इंडियन ओसियन रिम एसोसिएशन ऑफ स्टेट्स यानि आईओआरए के…
Read Moreफिलीपींस में भूस्खलन, 21 लोगों की मृत्यु
फिलीपींस में मध्य सेबू प्रांत में व्यापक भूस्खलन की घटना में कई मकान ध्वस्त हो गए, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मृत्यु हो गयी। भूस्खलन से दो गांव में लगभग तीस मकान जमींदोज हो गए। मलबे से सात घायलों को बचाया गया है। कम से कम 64 व्यक्ति अब भी लापता हैं। भूस्खलन की यह घटना फिलीपींस के कई उत्तरी प्रांत में मांगखूट तूफान से हुई मौत और भयानक तबाही के बीच हुई है जहां लोग अभी भी इससे उबर नहीं पाए हैं। इस कृषि क्षेत्र में शनिवार…
Read More