आज का मौसम कैसा रहेगा (19 जुलाई), जाने कहां होगी बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मुम्‍बई में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। चेन्नई में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना। अधिकतम 34 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कोलकाता में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना। अधिकतम 34…

Read More

केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मौसम भवन का दौरा किया, आईएमडी मुख्यालय पर मॉनसून के रुझान की समीक्षा की

केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज मौसम भवन का दौरा किया और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुख्यालय में मॉनसून के रुझान की समीक्षा की। डॉ. जितेंद्र सिंह ने मौसम भवन पर लगभग 1 घंटे का समय व्यतीत किया और मॉनसून के वर्तमान रुझान के बारे में व्यक्तिगत तौर पर जारी ली। वह विशिष्ट उपग्रह एवं रडार अनुभागों में भी गए और वास्तविक समय में आंकड़ों की प्रक्रिया के बारे में चर्चा की। विभाग के अधिकारियों ने डॉ. जितेंद्र सिंह को बताया कि…

Read More

मौसम विभाग ने मुंबई और कुछ स्‍थानों पर सोमवार सुबह तक मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों के कुछ स्‍थानों पर सोमवार सुबह तक मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही मुंबई, रायगढ़, रत्‍नागिरी, सिन्‍धु दुर्ग, कोल्‍हापुर और सतारा जिलों में जोरदार बारिश होने की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में वर्षा से जुडी अलग-अलग घटनाओं में 25 लोग मारे गए हैं और आठ घायल हुए हैं। चेंबूर, विकरोली, बंदूप और चांदीवली में दीवार ढहने की घटना में 24 लोग मारे गए और आठ घायल हो गए। अंधेरी में कंरेट…

Read More

संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय नेताओं की बैठक हुई, प्रधानमंत्री ने सदन में सार्थक चर्चा का आह्वान किया

संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय नेताओं की बैठक संसद का मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले आज यहां सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बैठक में कहा कि सांसदों की तरफ से उन्हें यहां बहुमूल्य सुझाव प्राप्त हुए हैं और दोनों सदनों में सार्थक चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सुझावों को सामूहिक रूप से लागू करने का प्रयास किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र की हमारी परम्पराओं के तहत, जनता से जुड़े मुद्दों को सौहार्दपूर्ण…

Read More