वेस्टइंडीज़ के खिलाफ़ पहले दो वनडे के लिए भारतीय टीम में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को मौका मिला है। टीम इस प्रकार है – विराट कोहली (कप्तान) , रोहित शर्मा (उप-कप्तान) , शिखर धवन,अंबाति रायडू,मनीष पांडे,एम एस धोनी(विकेटकीपर),ऋषभ पंत,रविन्द्र जड़ेजा,युजवेन्द्र चहल,कुलदीप यादव,मोहम्मद शामी,खलील अहमद,शार्दुल ठाकुर और लोकेश राहुल।
Read MoreCategory: Sports
यूथ ओलिंपिक: भारोत्तोलक जेरेमी लालरीनुंनगा ने जीता स्वर्ण पदक
अर्जेन्टीना में चल रहे यूथ ओलिंपिक गेम्स में भारत को अपना पहला स्वर्ण पदक भारोत्तोलन में मिला, जहां भारोत्तोलक जेरेमी लालरिननूंगा ने 62 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमाया. भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले युवा भारोत्तोलक जेरेमी लालरिननूंगा को खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने बधाई दी. अपने बधाई संदेश में खेल मंत्री ने कहा “हमारे पंद्रह साल के भारोत्तोलक जेरेमी लालरीननुंगा ने अपनी ताक़त का शानदार प्रदर्शन कर ब्यूनस आयर्स 2018 में पुरुषों के 62 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता. यूथ ओलिंपिक…
Read Moreपैरालंपिक खेलों में भारत को मिले दो और गोल्ड
इंडोनेशिया में चल रहे पैरालंपिक खेलों में भारत को मिले दो और गोल्ड मेडल। रक्षिता राजू ने ट्रैक एंड फील्ड औऱ सुयश जाधव ने 50 मीटर बटरफ्लाई तैराकी में जीता स्वर्ण पदक। भालाफेंक खिलाड़ी संदीप चौधरी ने मौजूदा एशियाई पैरा खेलों में भारत को कल पहला स्वर्ण पदक दिलाया। संदीप ने पुरुषों की एफ 42-44 / 61-64 स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। चौधरी का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 60.01 मीटर का रहा, जो उन्होंने तीसरे प्रयास में फेंका। श्रीलंका के चमिंडा संपत हेत्ती ने रजत पदक जीता, जिनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 59.32…
Read Moreभारत बना अंडर-19 एशिया कप चैम्पियन
अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप फ़ाइनल में भारत ने छठी बार जीता ख़िताब, फ़ाइनल में श्रीलंका को 144 रन से हराया भारत ने कल अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 144 रन से हरा दिया। भारत द्वारा दिए 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 39 ओवर में 160 रन ही बना सकी। भारत की ओर से हर्ष त्यागी ने 10 ओवर में 38 रन देकर 6 विकेट चटकाए। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। यशस्वी जैसवाल और अनुज…
Read More