एक दिन में दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक के साथ भारत के लिए पैरालंपिक पदकों की जीत का क्रम बरकरार रहा

एक दिन में एक नहीं बल्कि पांच पदकों की जीत के साथ भारत के लिए यह सोमवार शानदार रहा है। भारत की अवनि लेखरा देश के लिए निशानेबाजी में पैरालंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली इतिहास में पहली भारतीय महिला बन गईं और सुमित अंतिल ने पुरुषों की भाला फेंक (एफ64) प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही एथलेटिक्स में भाला फेंक और डिस्कस थ्रो प्रतिस्पर्धाओं में भारत का वर्चस्व बना हुआ है। रविवार के शानदार प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए, भारत के प्रसिद्ध भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र ने टोक्यो…

Read More

भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में इतिहास रचा; भारत के लिए टेबल टेनिस में अब तक का पहला पदक जीता

भाविनाबेन पटेल ने आज टोक्यो पैरालंपिक में महिला एकल वर्ग 4 टेबल टेनिस में भारत का पहला रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। राष्ट्रीय खेल दिवस 2021 के अवसर पर रजत पदक जीतना देश के लिए किसी आश्चर्य और यादगार तोहफे से कम नहीं है। क्लास 4 वर्ग में दुनिया की 12वें स्थान पर मौजूद 34 वर्षीय भारतीय पैरा-टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना का फाइनल में यिंग के खिलाफ कड़ा मुकाबला था। स्वर्ण पदक के मैच में भाविना को विश्व की नंबर एक खिलाड़ी से 0-3 से हार का सामना करना…

Read More

कोमलिका बारी तीरंदाजी की अंडर 21 रिकर्व विश्व स्पर्धा की नई चैम्पियन

भारत की कोमलिका बारी, पोलैंड के व्रो कला में विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में 21 वर्ष से कम आयुवर्ग की रिकर्व स्‍पर्धा में नई चैंपियन बन गई हैं। भारत के जूनियर रिकर्व तीरंदाजों ने पुरुष और मिक्‍स्‍ड टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीते। अंडर-21 पुरुष रिकर्व टीम के फाइनल में, धीरज बोम्मा देवरा, आदित्य चौधरी और पार्थ सुशांत की भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने व्रोकलॉ में विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में 8 स्वर्ण सहित 15 पदक जीतने पर भारतीय दल को बधाई दी है।

Read More

प्रधानमंत्री ने व्रोकलॉ में विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में पदक जीतने पर भारतीय दल को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने व्रोकलॉ में विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में 8 स्वर्ण सहित 15 पदक जीतने पर भारतीय दल को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा: ‘व्रोकलॉ में विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में भारतीय दल ने 8 स्वर्ण सहित 15 पदक जीतकर हमें गौरवान्वित किया है। हमारी टीम को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। यह सफलता तमाम युवाओं को तीरंदाजी को आगे बढ़ाने और इसमें उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करे।’

Read More