अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलिएव और आर्मीनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान ने दशकों पुराना संघर्ष समाप्त करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। हस्ताक्षर व्हाइट हाउस में अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की मौजूदगी में किए गए। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच कुछ महत्वपूर्ण परिवहन मार्ग दोबारा खुलेंगे।
Read MoreCategory: News-Headlines
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन 15 अगस्त को अलास्का में रूस-यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा करेंगे
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन 15 अगस्त को अलास्का में मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर बताया कि वे राष्ट्रपति पुतिन के साथ यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के प्रयासों पर चर्चा करेंगे। ट्रम्प की यह घोषणा व्हाइट हाउस में आर्मेनिया और अज़रबैजान के बीच शांति-समझौते की घोषणा के कुछ ही घंटे बाद आई है जिसके विषय में राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि वे वैश्विक संघर्षों के शीघ्र समाधान के पक्ष में रहे हैं।
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने विश्व संस्कृत दिवस पर शुभकामनाएं दीं, संस्कृत विरासत के संरक्षण और संवर्धन की प्रतिबद्धता दोहराई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर विश्व संस्कृत दिवस पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दीं हैं। संस्कृत को ज्ञान और अभिव्यक्ति का एक शाश्वत स्रोत बताते हुए प्रधानमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में इसके स्थायी प्रभाव को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे विश्व के विद्वानों, छात्रों और उत्साही लोगों के समर्पण की सराहना की जो संस्कृत सीखने, पढ़ाने और उसे लोकप्रिय बनाने में लगे हुए हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि पिछले एक दशक में सरकार ने संस्कृत के शिक्षण और अनुसंधान को मज़बूत…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महात्मा गांधी के प्रेरक नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन के सेनानियों के साहस ने देशभक्ति की ऐसी भावना को जागृत किया जिसने भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में असंख्य लोगों को एकजुट किया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “हम बापू के प्रेरक नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी वीरों को गहरी कृतज्ञता…
Read More