पृथ्वी पर हाथियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आज विश्व हाथी दिवस मनाया जा रहा है

पृथ्वी पर हाथियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आज विश्व हाथी दिवस मनाया जा रहा है। विश्व हाथी दिवस समारोह में मानव-हाथी संघर्ष कम करने पर मुख्‍य रूप से ध्‍यान दिया जाएगा। कर्नाटक में लगभग छह हजार चार सौ जंगली हाथियों की सर्वाधिक आबादी है। बांदीपुर राष्‍ट्रीय उद्यान में शून्‍य दशमलव नौ छह हाथी प्रति वर्ग किलोमीटर के घनत्‍व के हिसाब से वहां राज्‍य के सर्वाधिक एक हजार एक सौ 16 हाथी रहते हैं। हमारे संवाददाता ने बताया कि कर्नाटक वन विभाग हाथियों और मनुष्यों के बीच…

Read More

लोकसभा ने आयकर और कराधान कानून संशोधन विधेयक को ध्वनिमत से पारित किया

लोकसभा ने कराधान विधि -संशोधन विधेयक, 2025 और आयकर -संख्या 2 विधेयक, 2025 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया और अन्य मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के विरोध के बीच ये विधेयक पेश किए। आयकर -संख्या 2 विधेयक, 2025 का उद्देश्य आयकर से संबंधित कानून को समेकित और संशोधित करना है। कराधान विधि -संशोधन विधेयक, 2025 आयकर अधिनियम, 1961 और वित्त अधिनियम, 2025 में संशोधन करेगा। सरकार ने पिछले दस वर्षों में आयकर कानून में सुधार किए…

Read More

भारत ने संभावित परमाणु खतरे पर पाकिस्तानी सेना प्रमुख की टिप्पणी की कड़ी निंदा की

भारत ने संभावित परमाणु धमकी पर पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर की टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा है कि भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह किसी भी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा। उन्होंने कहा कि राष्‍ट्र की सुरक्षा के लिए भारत के सभी आवश्यक कदम जारी रहेंगे। रणधीर जायसवाल ने कहा कि परमाणु हथियार लहराना पाकिस्तान की आदत है। उन्‍होंने खेद व्यक्त किया कि ऐसी टिप्पणी तीसरे मित्र देश की धरती से की गई…

Read More

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 12 अगस्त 2025

संसद से सड़क तक विरोध मार्च, बिहार के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्षी दलों के सांसदों ने किया प्रदर्शन। हिन्‍दुस्‍तान सहित सभी अखबारों की पहली सुर्खी बनी है। जनसत्‍ता ने निर्वाचन आयोग के शब्‍द प्रकाशित किए हैं- कांग्रेस का दावा तथ्‍यात्‍मक रूप से गलत। सिन्‍दूर के साथ इस बार 15 अगस्‍त होगा खास 96 शहरों में एक सौ 42 जगह होगी देशभक्ति की गूंज, आर्म्ड फोर्सेज़ कर रही तैयारी, नवभारत टाइम्‍स की खबर है। शंख फूंकने से खुलेगा खर्राटों के इलाज…

Read More