लोकसभा ने कराधान विधि -संशोधन विधेयक, 2025 और आयकर -संख्या 2 विधेयक, 2025 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया और अन्य मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के विरोध के बीच ये विधेयक पेश किए। आयकर -संख्या 2 विधेयक, 2025 का उद्देश्य आयकर से संबंधित कानून को समेकित और संशोधित करना है। कराधान विधि -संशोधन विधेयक, 2025 आयकर अधिनियम, 1961 और वित्त अधिनियम, 2025 में संशोधन करेगा। सरकार ने पिछले दस वर्षों में आयकर कानून में सुधार किए हैं। इनमें कॉर्पोरेट कर सुधार, व्यक्तिगत आयकर सुधार, पूंजीगत लाभ के कराधान में सुधार, ट्रस्ट प्रावधानों की दो व्यवस्थाओं का विलय आदि शामिल हैं।कर प्रशासन को अधिक कुशल, पारदर्शी और करदाता-अनुकूल बनाया गया है।
Related posts
AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी नई...
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई...
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026...