कनाडा के कैनानस्किस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जी-7 नेताओं के साथ प्रमुख वैश्विक चुनौतियों पर बातचीत बेहद उपयोगी रही है। उन्होंने इस दौरान विचार-विमर्श में पृथ्वी की बेहतरी के लिए अपनी आकांक्षाओं को साझा किया। प्रधानमंत्री ने ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे और निवेश के भविष्य पर जी-7 चर्चाओं में भाग लिया ताकि विश्व में हो रहे परिवर्तनों के बीच इन तक सबकी पहुंच आसानी से और कम खर्च में सुनिश्चित हो सके। प्रधानमंत्री मोदी ने दीर्घकालिक और हरित मार्ग के माध्यम से सभी के लिए ऊर्जा सुरक्षा…
Read MoreCategory: News-Headlines
प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक की; उच्चायुक्तों की बहाली पर सहमति
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी7 आउटरीच शिखर सम्मेलन के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि भारत तथा कनाडा के द्विपक्षीय संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और दोनों देशों को लोकतंत्र मजबूत करने के साथ-साथ मानवता को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। कैनानस्किस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे भारत और कनाडा के संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।…
Read Moreकनाडा की यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न करने के बाद क्रोएशिया रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कनाडा की यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न करने के बाद आज सुबह क्रोएशिया रवाना हो गए। यह उनकी तीन देशों की यात्रा का तीसरा और अंतिम पड़ाव है। साइप्रस और कनाडा की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर बाद क्रोएशिया की राजधानी ज़गरेब पहुंचने वाले हैं। प्रधानमंत्री की इस ऐतिहासिक क्रोएशिया यात्रा के दौरान भारत और मध्य एवं दक्षिण पूर्वी यूरोप के इस देश के बीच उच्च-स्तरीय वार्ता होगी। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली क्रोएशिया यात्रा है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी क्रोएशिया के प्रधानमंत्री एंद्रेज…
Read Moreसीसीआई ने महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड द्वारा एसएमएल इसुजु लिमिटेड के अधिग्रहण से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दी
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड द्वारा एसएमएल इसुजु लिमिटेड के अधिग्रहण से जुड़े प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दे दी है। यह प्रस्तावित संयोजन महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा एसएमएल इसुजु लिमिटेड (लक्ष्य) के अधिग्रहण से संबंधित है। अधिग्रहणकर्ता महिंद्रा समूह की प्रमुख कंपनी है, जो ऑटोमोटिव, कृषि उपकरण, कृषि उत्पाद और सेवाएं, छोटी रेंज के बिजली उत्पादन उपकरण, वित्तीय सेवाएं, सूचना प्रौद्योगिकी, लॉजिस्टिक्स, वैकल्पिक ऊर्जा, एयरोस्पेस, स्टील प्रोसेसिंग, ट्रेडिंग, बीमा ब्रोकिंग, रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर और हॉस्पिटैलिटी सहित आर्थिक महत्व के विभिन्न क्षेत्रों में विविध…
Read More