अमरीका में टेक्सास में अचानक आई बाढ़ में 43 लोगों की मृत्यु हो गई और 27 बच्चे लापता हैं। मृतकों में 15 बच्चे शामिल हैं। शुक्रवार को तड़के ग्वैडल्यूप नदी का जलस्तर एक घंटे के भीतर 26 फीट से अधिक बढ़ गया। मौसम विभाग ने लगातार जारी वर्षा के कारण फिर से बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में लोगों, विशेष रूप से बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स…
Read MoreCategory: News-Headlines
नीरज चोपड़ा ने बैंगलुरू में 86.18 मीटर भाला फेंक कर प्रथम नीरज चोपड़ा क्लासिक प्रतियोगिता जीती
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने पहली नीरज चोपड़ा क्लासिक भाला फेंक प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। कल बेंगलुरु में नीरज ने 86 दशमलव एक-आठ मीटर तक भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। केन्या के जूलियस येगो दूसरे और श्रीलंका के रुमेश पथिरगे तीसरे स्थान पर रहे।
Read Moreदेश के उत्तर-पश्चिम, मध्यवर्ती और पूर्वोत्तर में अगले चार पांच दिन तेज़ बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने अगले पांच से छह दिन के दौरान पश्चिमोत्तर, मध्यवर्ती और पूर्वोत्तर भारत में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। आज हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और अगले दो दिन मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में तेज वर्षा की संभावना है। उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में 11 जुलाई तक मूसलाधार बारिश और पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा पश्चिमी राजस्थान में आज तेज बारिश के आसार हैं। हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई तक मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके अलावा, कोंकण और गोआ तथा गुजरात…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ वार्ता की, दोनों नेता द्विपक्षीय व्यापार का दायरा बढ़ाने पर सहमत हुए
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ बैठक की। दोनों नेताओं की आपसी बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। हमारे संवाददाता ने बताया कि दोनों नेता व्यापार और वाणिज्य, प्रौद्योगिकी, रक्षा, अंतरिक्ष और स्वास्थ्य सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने पर भी सहमति हुई। प्रधानमंत्री ने भारत-मर्कोसुर व्यापार समझौते के विस्तार के लिए अर्जेंटीना के सहयोग का अनुरोध किया, उन्होंने कहा की यह दोनों देशों के लिए फायदेमंद रहेगा। सस्ती…
Read More