केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज विज्ञान भवन में दिल्ली नर्सिंग अधिकारियों और पैरामेडिकल कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार की उपस्थिति में आयुष्मान भारत पंजीकरण वैन को हरी झंडी दिखाई। इस कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के मंत्री, डॉ. पंकज कुमार सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और परिवहन तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, रविंदर इंद्राज सिंह, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, सहकारिता और चुनाव मंत्री और मनजिंदर सिंह सिरसा, उद्योग, खाद्य एवं आपूर्ति, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीवन मंत्री, संसद…
Read MoreCategory: News-Headlines
गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के आणंद में सहकारिता मंत्रालय के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित किया
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के आणंद में सहकारिता मंत्रालय के 4 वर्ष पूरे होने एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित किया। अमित शाह ने खेड़ा स्थित अमूल चीज प्लांट और मोगर स्थित अत्याधुनिक चॉकलेट प्लांट के विस्तार का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। केन्द्रीय सहकारिता मंत्री ने आज आणंद में NCDFI के नए कार्यालय भवन, NDDB कार्यालय परिसर में मणिबेन पटेल भवन का उद्घाटन और रेडी टू यूज कल्चर संयंत्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर…
Read Moreइज़राइली प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने गाजा में युद्धविराम समझौते पर वार्ता के लिए एक दल कतर भेजने की घोषणा की
इज़राइली प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने आज गाजा में युद्धविराम समझौते पर वार्ता के लिए एक दल कतर भेजने की घोषणा की है। यह पहल लगभग 21 महीने से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए नए सिरे से किए जा रहे कूटनीतिक प्रयासों के बीच की गई है। हालांकि, नेतन्याहू ने हमास द्वारा कतर वार्ता के संबंध में पेश किए गए नवीनतम युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इस बीच, इज़रायल के प्रधानमंत्री के कल वाशिंगटन में राष्ट्रपति ट्रम्प से मिलने की उम्मीद है। दोनों नेताओं के बीच…
Read Moreएलन मस्क ने अमेरिका में दो पार्टियों वाली व्यवस्था को चुनौती देते हुए नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की
अमरीकी उद्यमी एलॉन मस्क ने एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की है, जिसका नाम अमरीका पार्टी होगा। इसका उद्देश्य रिपब्लिकन और डेमोक्रेट के वर्चस्व वाली दो पार्टी वाली व्यवस्था को चुनौती देना है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह घोषणा करते हुए एलॉन मस्क ने दोनों प्रमुख पार्टियों पर अनियंत्रित सरकारी खर्च और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। मस्क का जन्म अमरीका में नहीं हुआ है और इसलिए वे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार नहीं हो सकते।
Read More