भारत ने अफगानिस्तान की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र महासभा-यूएनजीए के प्रस्ताव पर हुए मतदान से खुद को अलग रखा

  भारत ने अफगानिस्तान की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र महासभा-यूएनजीए के प्रस्ताव पर हुए मतदान से खुद को अलग रखा। भारत का कहना है कि नई और लक्षित पहलों के बिना कामचलाउ शैली के दृष्टिकोण से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय अफगान लोगों के लिए सोचे गये परिणामों को प्राप्त नहीं कर पाएगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव पर मतदान की व्याख्या करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि पर्वतानेनी हरीश ने कहा कि भारत अफगानिस्तान की सुरक्षा स्थिति की निगरानी कर रहा है। पर्वतानेनी हरीश ने कहा कि अफगानिस्तान को…

Read More

श्री अमरनाथ यात्रा: पांच दिनों के दौरान 93 हजार तीन सौ से अधिक यात्रियों ने पवित्र गुफा में शिवलिंगम के दर्शन किए

  श्री अमरनाथ जी यात्रा का आज छठा दिन है। श्री अमरनाथ जी यात्रा दक्षिण कश्‍मीर के अनंतनाग जिले में नुनवाना पहलगाम बेस कैंप और मध्‍य कश्‍मीर के गांदरबल जिले में बालतल बेस कैंप के दोहरे मार्गों से सुचारू रूप से चल रही है। धार्मिक उत्‍साह के साथ पिछले पांच दिनों के दौरान 93 हजार तीन सौ से अधिक यात्रियों ने पवित्र गुफा में शिवलिंगम के दर्शन किए। प्रति दिन कई हजार यात्री श्रीनगर-जम्‍मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था के तहत जम्‍मू आधारित शिविर से निकलते हैं, जो कश्‍मीर क्षेत्र…

Read More

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार के लिए चार नई अमृत भारत ट्रेनों की घोषणा की

  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि बिहार से देश के विभिन्‍न शहरों के लिए चार अमृत भारत ट्रेन शुरू की जाएगी। कल बिहार में कई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए रेल मंत्री ने पटना-दिल्ली, दरभंगा-लखनऊ, मालदा-लखनऊ और सहरसा-अमृतसर सहित चार नई अमृत भारत ट्रेनों की घोषणा की है। रेल मंत्री ने कहा कि नई अमृत भारत रेलगाड़ि‍यां पटना-दिल्ली, दरभंगा-लखनऊ, मालदा-लखनऊ और सहरसा-अमृतसर रेल मार्गों पर चलेंगी। अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि सीमांचल बिहार को दक्षिण भारत से जोड़ने के लिए जोगबनी से एक नियमित ट्रेन…

Read More

भारत ने 2030 तक 300 बिलियन डॉलर की जैव अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा: डॉ. जितेंद्र सिंह ने विश्व जैव उत्पाद दिवस पर विजन का अनावरण किया

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज भारत के जैव प्रौद्योगिकी मिशन में व्यापक सार्वजनिक समझ और समावेशी भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि देश की जैव अर्थव्यवस्था में हर भारतीय एक हितधारक है। विश्व जैव उत्पाद दिवस – द बायोई3 वे के राष्ट्रव्यापी समारोह के दौरान बोलते हुए, मंत्री ने 2030 तक 300 बिलियन डॉलर की जैव अर्थव्यवस्था को साकार करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) और इसकी एजेंसियों बीआईआरएसी और आईब्रिक+ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में एक नए राष्ट्रीय…

Read More