भारत-ब्राजील अगले पांच वर्षों में अपने द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने पर हुए सहमत, पीएम मोदी ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्‍मान से सम्मानित

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की चार दिन की ब्राज़ील यात्रा सम्‍पन्‍न हो गई है। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने स्‍पष्‍ट शब्दों में कहा कि ग्‍लोबल साउथ के देशों को सम्‍मानजनक स्‍थान दिलाने के लिए अंतरराष्‍ट्रीय संस्‍थाओं में सुधार की आवश्‍यकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इन संस्थाओं में शासन व्‍यवस्‍था, मताधिकार और नेतृत्‍व परिवर्तन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास, संसाधनों के वितरण और सुरक्षा के मामले में ग्‍लोबल साउथ के देशों को प्राय: भेदभाव का सामना करना पड़ता है और नीति-निर्माण में ग्‍लोबल साउथ के देशों को प्राथमिकता देने…

Read More

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के दौरान देश के उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी तटीय भागों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

  मौसम विभाग ने कहा है कि देश के मध्य भागों में मानसून सक्रिय है। विभाग के अनुसार, आज मध्य प्रदेश में भारी और बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भी भारी वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि पूर्वी मध्य प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय राजधानी-दिल्ली में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।

Read More

वियतनाम और चीन, परस्‍पर व्यापार तथा निवेश संबंधों को बढ़ावा देने पर सहमत हुए

  वियतनाम और चीन, परस्‍पर व्यापार तथा निवेश संबंधों को बढ़ावा देने पर सहमत हुए हैं। ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की बैठक के दौरान यह सहमति बनी है। यह कदम अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की घोषणा के कुछ दिनों बाद उठाया गया है। इसके तहत अमरीका को वियतनाम से सभी निर्यात पर 20 प्रतिशत शुल्‍क लगाया जाएगा और तीसरे देशों से वियतनाम के माध्यम से ट्रांस शिपमेंट पर 40 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा।

Read More

भारतीय हज समिति ने हज 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक किए जा सकेंगे

  अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय हज समिति ने मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद महत्वपूर्ण पवित्र तीर्थयात्रा हज 2026 के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक तीर्थयात्री अपने आवेदन आधिकारिक हज पोर्टल https://hajcommittee.gov.in या “हज सुविधा” मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से जमा कर सकते हैं। यह आईओएस और एंड्रॉयड दोनों उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन 7 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 (रात 11:59 बजे) तक किए जा सकते हैं। आवेदकों को अपने फॉर्म जमा करने से पहले दिशा-निर्देश और वचन-पत्र अच्छी…

Read More