केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने स्मार्ट नदी प्रबंधन पर चर्चा के लिए एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

  ’नमामि गंगे’ कार्यक्रम के अंतर्गत देश भर में नदियों के पुनरुद्धार हेतु प्रौद्योगिकी और नवाचारों के उपयोग पर चर्चा के लिए दिल्ली में एक महत्वपूर्ण उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सामान्य रूप से नदियों, विशेषकर छोटी नदियों के प्रबंधन में प्रौद्योगिकी और नवाचारों के भविष्य पर विस्तृत चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री पाटिल ने टीमों द्वारा प्रदर्शित सहयोगात्मक भावना, तकनीकी नवाचार और वैज्ञानिक गहराई की सराहना की। उन्होंने इन शोध परिणामों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई…

Read More

पश्चिम बंगाल के कई मजदूर यूनियनों और श्रमिक महासंघों के समर्थकों ने आज भारत बंद का आह्वान किया

  पश्चिम बंगाल के कई मजदूर यूनियनों और श्रमिक महासंघों के समर्थकों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। समर्थक पिछले वर्ष केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया को सौंपे गए 17 सूत्री मांग को लेकर धरना और जुलूस निकाल रहे हैं। इसमें बंद पड़े चाय बागानों और मिलों को खोलना, रोज़गार, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना, स्थायी पदों पर संविदा भर्ती बंद करना सहित कई मुद्दें शामिल हैं। कुछ जगहों से रेल सेवाओं के बाधित होने की खबरें आई हैं।

Read More

पुरुष हॉकी: नीदरलैंड्स में भारत ने आयरलैंड को 6-1 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की

  नीदरलैंड्स में, भारत-ए पुरुष हॉकी टीम ने आयरलैंड पर 6-1 से शानदार जीत के साथ अपने यूरोप दौरे की शुरुआत की। मुकाबले में आयरलैंड केवल एक गोल ही कर सका। प्रतियोगिता में आज भारतीय टीम का मुकाबला आयरलैंड से होगा। मैच भारतीय समयानुसार साढे 9 बजे से खेला जाएगा।

Read More

गुजरात के वडोदरा में एक पुल गिरने से नौ लोगों की मौत और कई घायल

  गुजरात के वडोदरा जिले में पादरा के पास आज सवेरे पुल ढहने की घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ने वाले गंभीरा पुल का एक हिस्सा टूट गया, जिससे पाँच वाहन महिसागर नदी में गिर गए। वडोदरा जिला प्रशासन सहित स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। वडोदरा के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने बताया कि स्थानीय लोग और तैराक भी बचाव अभियान में शामिल हुए। उन्‍होंने बताया कि आणंद से…

Read More