भारत ने बांग्‍लादेश से विख्‍यात फिल्‍मकार सत्‍यजीत रे की पैतृक परिसंपत्ति ध्वस्‍त नहीं करने का आग्रह किया

  भारत ने बांग्‍लादेश से विख्‍यात फिल्‍म निर्माता सत्‍यजीत रे की ढाका स्थित पैतृक परिसम्‍पत्ति ध्वस्‍त करने के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है। भारत ने इस सांस्‍कृतिक धरोहर के संरक्षण में सहायता देने का भी प्रस्‍ताव किया है। मैमन सिंह जिला स्थित इस ऐतिहासिक इमारत को धवस्‍त करने के फैसले को गंभीर खेद का विषय बताते हुए बांग्‍लादेश से इसे दोनों देशों की साझा संस्‍कृति के प्रतीक संग्रहालय में बदलने का आग्रह किया गया है। यह ऐतिहासिक भवन सत्‍यजीत रे के दादा और विख्‍यात साहित्‍यकार उपेन्‍द्र किशोर रे…

Read More

हॉकी खिलाडी दीपिका ने पोलिग्रास मैजिक स्किल अवार्ड जीता

  भारतीय महिला हॉकी टीम की फॉरवर्ड खिलाडी़ दीपिका ने एफ.आई.एच. हॉकी प्रो लीग में विश्व की शीर्ष टीम नीदरलैंड्स पर शानदार फील्ड गोल के लिए वर्ष 2024-25 का पोलिग्रास मैजिक स्किल पुरस्कार जीता है। यह पुरस्कार हॉकी में व्यक्तिगत कौशल के लिए दिया जाता है, जिसे वैश्विक प्रशंसक वोट द्वारा तय करते हैं।

Read More

चालू वित्‍तीय वर्ष की पहली तिमाही में देश के सकल निर्यात में छह प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई

  वर्तमान वित्‍तीय वर्ष की पहली तिमाही में देश के सकल निर्यात में छह प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह पिछले वित्‍त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में बढ़कर दो सौ दस अरब डॉलर से अधिक हो गया है। वाणिज्‍य और उद्योग सचिव सुनील बर्थवाल ने बताया कि दूसरी तरफ देश का आयात जून महीने में तीन दशमलव सात-एक प्रतिशत कम होकर 53 अरब 92 करोड़ डॉलर हो गया जबकि पिछले वर्ष के जून महीने में 56 अरब डॉलर का आयात हुआ था। इस वर्ष जून में वस्तु तथा…

Read More

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने राजनीतिक दलों द्वारा वोट हासिल करने के लिए क्षेत्रवाद और धर्म के इस्तेमाल पर चिंता व्‍यक्‍त की

  सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने राजनीतिक दलों द्वारा वोट हासिल करने के लिए क्षेत्रवाद और धर्म के इस्तेमाल पर चिंता व्‍यक्‍त की है। शीर्ष न्‍यायालय ने कहा कि यह प्रवृत्ति खतरनाक है क्‍योंकि इससे समाज में साम्‍प्रदायिक भेदभाव को बढ़ावा मिलता है। न्‍यायमूर्ति सूर्यकांत और जॉयमाल्‍या बागची की पीठ ने कहा कि इससे देश की एकता और अखंडता के लिये भी खतरा उत्पन्न होता है। ऑल इंडिया मजलिसे इत्‍तेहादुल मुसल्मीन -ए.आई.एम.आई.एम.का पंजीकरण रद्द करने की याचिका खारिज करते हुए न्‍यायालय ने कहा कि वह केवल किसी एक पार्टी को निशाना नहीं…

Read More