संसद के मॉनसूत्र सत्र से पहले सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में सरकार दोनों सदनों के सुचारू संचालन के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग का आह्वान करेगी। मॉनसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान, कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा और पारित किये जाने की संभावना है।
Read MoreCategory: News-Headlines
कैबिनेट ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा की सराहना का प्रस्ताव पारित किया
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा की सराहना का प्रस्ताव पारित किया है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला कल अपनी अंतरिक्ष यात्रा से सुरक्षित पृथ्वी पर वापस आ गए, जो भारत की अनंत आकांक्षाओं का प्रतीक है। नई दिल्ली में आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन ने भारत को अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल, भारतीय…
Read Moreकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने अक्षय ऊर्जा के तीव्र विकास के उद्देश्य से NLCIL के लिए निवेश की रियायत को मंजूरी दी
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों (सीपीएसई) पर लागू निवेश संबंधी मौजूदा दिशानिर्देशों से एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) को विशेष रियायत प्रदान की है। इस रणनीतिक निर्णय से एनएलसीआईएल अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स लिमिटेड (एनआईआरएल) में 7,000 करोड़ रुपये का निवेश कर सकेगी और बदले में एनआईआरएल मौजूदा शक्तियों के प्रत्यायोजन के तहत पूर्वानुमति की आवश्यकता के बिना, सीधे या संयुक्त उद्यम बनाकर विभिन्न परियोजनाओं में निवेश कर सकेगी। इस निवेश को सार्वजनिक उद्यम विभाग…
Read Moreगृह मंत्रालय ने CRPF को जम्मू-कश्मीर में तैनाती के लिए 20 हज़ार से ज़्यादा जवानों को शामिल करते हुए 20 नई बटालियन बनाने की सैद्धांतिक मंज़ूरी दी
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को जम्मू-कश्मीर में तैनाती के लिए 20 हज़ार से ज़्यादा जवानों को शामिल करते हुए 20 नई बटालियन बनाने की सैद्धांतिक मंज़ूरी दे दी है। शुरुआत में सीआरपीएफ ने 35 बटालियनों के लिए मंज़ूरी मांगी थी, लेकिन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले और उसके बाद शुरू हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रालय ने तत्काल उपाय के तौर पर 20 बटालियनों को मंज़ूरी दी है। वित्त मंत्रालय इस प्रस्ताव को पहले ही मंज़ूरी दे चुका है और केंद्रीय…
Read More