प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने की 23 से 26 तारीख तक ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के निमंत्रण पर 23 से 24 जुलाई तक ब्रिटेन में रहेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन की चौथी यात्रा होगी। इस दौरान, वे भारत-ब्रिटेन संबंध के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा करेंगे। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ू के निमंत्रण पर इस महीने की 25 तारीख से मालदीव की दो…
Read MoreCategory: News-Headlines
आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 20 जुलाई 2025
सट्टेबाजी ऐप को बढ़ावा देने पर प्रर्वतन निदेशालय द्वारा गूगल और मेटा को नोटिस दिए जाने को दैनिक जागरण सहित अधिकतर अखबारों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है। पत्र लिखता है- सट्टेबाजी ऐप की गंभीर वित्तीय अपराधों को लेकर चल रही है जांच। नवभारत टाइम्स की पहली खबर है- दिल्ली में पहली बार महिला कांवडियों के लिए पिंक कैंप। पत्र ने इसे बराबरी की यात्रा बताते हुए लिखा है इन कैंप में महिला कांवडियों के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। हिन्दुस्तान की खास खबर है…
Read Moreआम आदमी पार्टी औपचारिक रूप से इंडी गठबंधन से अलग हुई
आम आदमी पार्टी औपचारिक रूप से इंडी गठबंधन से अलग हो गई है। पार्टी के नेता संजय सिंह ने मीडिया को बताया कि इंडी गठबंधन 2024 के आम चुनाव के लिए बना था और उसके बाद आम आदमी पार्टी ने हरियाणा और दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लडा था। इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था। उसके बाद हमने हरियाणा का चुनाव अकेले लड़ा, हमने दिल्ली का चुनाव अकेले लड़ा, हम बिहार में चुनाव अकेले लड़ने जा रहे हैं। हमने पंजाब और गुजरात का उपचुनाव अकेले लड़ा। तो आम आदमी…
Read Moreसरकार ने कल से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई
सरकार ने संसद के कल से शुरू हो रहे मानसून सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में सरकार संसद के दोनों सदनों के सुचारू संचालन के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा करेगी। मॉनसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र के दौरान दोनों सदनों की कुल 21 बैठकें होंगी। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने संवाददाताओं को बताया कि सरकार संसद में उठाई जाने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। कई बिल्स हैं जो इस सत्र में…
Read More