एलन मस्क की स्टारलिंक को भारत में उपग्रह इंटरनेट सेवा का लाइसेंस मिला; स्पेक्ट्रम आवंटन की रूपरेखा भी तैयार

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में उपग्रह इंटरनेट सेवा शुरू करने के लिए लाइसेंस दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्पेक्ट्रम आवंटन की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। नई दिल्ली में कल मोबाइल कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत का डिजिटल सफर शानदार रहा है। भारत में परियोजना के आधार पर आज देश के दो लाख चौदह हजार ग्राम पंचायत जुड़े हुए हैं ओ.एस.डी. फाइबर के साथ। भारत…

Read More

निर्वाचन आयोग आज बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण पहल के अंतर्गत तैयार मतदाता सूची का मसौदा जारी करेगा

निर्वाचन आयोग आज बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण पहल के अंतर्गत तैयार मतदाता सूची का मसौदा जारी करेगा। मसौदा जारी करने से पहले मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि मतदाता सूची की भौतिक और डिजिटल प्रति राज्‍य के 38 जिलों में सभी मान्‍यता प्राप्‍त राजनीतिक दलों को उपलब्‍ध कराई जाएगी। बिहार में प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद आज से दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। नब्‍बे हजार बूथ लेवल अधिकारियों को भी कार्य में लगाया गया है। बिहार विधानसभा के सभी 243 निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचक निबंधन…

Read More

ITBPF और जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) ने सहयोगात्मक जैव चिकित्सा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार ने सुरक्षा बलों के कल्याण हेतु जैव चिकित्सा अनुसंधान को आगे बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपीएफ) और जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। हस्ताक्षर समारोह में नई दिल्ली स्थित आईटीबीपी मुख्यालय में जैव चिकित्सा विभाग के सचिव और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के महानिदेशक उपस्थित थे। इस सहयोग का उद्देश्य राष्ट्रीय महत्व की महत्वपूर्ण वैज्ञानिक और तकनीकी चुनौतियों का समाधान करने के लिए आईटीबीपीएफ की विशिष्ट चिकित्सा…

Read More

NIA की विशेष अदालत ने 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में प्रज्ञा ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित समेत सभी आरोपियों को बरी किया

मुंबई की एक विशेष एनआईए अदालत ने आज वर्ष 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया। न्‍यायालय ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष मामला साबित करने में विफल रहा और आरोपियों को केवल संदेह के आधार पर दंड नहीं दिया जा सकता। अदालत ने कहा है कि गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम-यूएपीए के प्रावधान इस मामले पर लागू नहीं होते। अदालत ने महाराष्ट्र सरकार को घटना में मारे गए लोगों के…

Read More