प्रधानमंत्री ने विरार अस्पताल में आग से लोगों की मौत पर शोक जताया, अनुग्रह राशि की घोषणा

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विरार के कोविड-19 अस्पताल में आग लगने से लोगों की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के विरार में अस्पताल में लगी आग में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि मंजूर की है। गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। PIB

Read More

प्रधानमंत्री ने कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 की स्थिति पर उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इन राज्यों में पिछले कुछ समय में मामलों की अधिकतम संख्या दर्ज की गई है। कोरोना वायरस कई राज्यों के साथ-साथ टियर 2 और टियर 3 शहरों को प्रभावित कर रहा है, इस बात को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सामूहिक शक्ति के साथ इस महामारी से लड़ने के लिए मिलकर काम करने का आह्वाहन किया है। उन्होंने कहा कि इस महामारी की पहली लहर के दौरान भारत की सफलता का सबसे…

Read More

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत एनएफएसए के लाभार्थियों

देश में कोविड – 19 के प्रकोप के कारण होने वाले आर्थिक व्यवधानों के कारण गरीबों और जरूरतमंदों को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने पूर्व के “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएम–जीकेएवाई)” के समान पैटर्न पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 (एनएफएसए) के अंतर्गत आने वाले लगभग 80 करोड़ लाभार्थियों को अगले दो महीनों यानी मई और जून 2021 तक एनएफएसए के खाद्यान्नों की पात्रता से अधिक और अतिरिक्त 5 किलोग्राम प्रति व्यक्ति प्रति माह की दर से नि:शुल्क अनाज का आवंटन करने का फैसला किया है। इस विशेष योजना…

Read More

भारत में पेरोल रिपोर्ट – औपचारिक रोजगार परिदृश्य

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय सांख्‍यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने देश में रोजगार परिदृश्‍य पर प्रेस नोट जारी किया है जिसमें सितम्‍बर, 2017 से लेकर फरवरी, 2021 तक की अवधि को शामिल किया गया है। यह परिदृश्‍य चुनिंदा सरकारी एजेंसियों के पास उपलब्‍ध प्रशासनिक रिकॉर्डों पर आधारित है। इसका उद्देश्‍य कुछ विशेष आयामों में हुई प्रगति का आकलन करना है।

Read More