प्रधानमंत्री ने मिजोरम के मुख्यमंत्री से बात की और वन में लगी आग से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिजोरम के मुख्यमंत्री श्री जोरमथंगा से बात की और राज्य के हिस्सों के वनों में लगी आग से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। श्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “मिजोरम के मुख्यमंत्री श्री जोरमथंगा से बात की और राज्य के हिस्सों के वनों में लगी आग से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। इस संकट से निपटने के लिए उन्हें केंद्र से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। हम सभी मिजोरम के लोगों की सुरक्षा और कुशलता के लिए प्रार्थना करते हैं।” PIB

Read More

प्रधानमंत्री ने कोविड के प्रबंधन में सहायता के लिए सशस्त्र बलों की तैयारियों की समीक्षा की

रक्षा प्रमुख ने प्रधानमंत्री को जानकारी दी कि पिछले 2 वर्षों में सेवानिवृत्त या समय से पहले सेवानिवृत्ति लेने वाले सशस्त्र बलों के सभी चिकित्साकर्मियों को उनके वर्तमान निवास स्थान के निकट स्थित कोविड अस्पतालों में कार्य करने के लिए वापस बुलाया जा रहा है। अन्य चिकित्सा अधिकारियों, जो और पहले सेवानिवृत्त हुए थे, से भी अनुरोध किया गया है कि वे परामर्श के लिए अपनी सेवाएं चिकित्सा आपातकालीन हेल्पलाइन के माध्यम से उपलब्ध कराएं। प्रधानमंत्री को यह भी बताया गया कि कमांड मुख्यालय, कोर मुख्यालय, डिवीजन मुख्यालय और इसी तरह के नौसेना…

Read More

मन की बात की 76वीं कड़ी में प्रधानमंत्री के सम्बोधन का मूल पाठ (25.04.2021)

मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार । आज आपसे ‘मन की बात’, एक ऐसे समय कर रहा हूँ जब कोरोना, हम सभी के धैर्य, हम सभी के दुःख बर्दाश्त करने की सीमा की परीक्षा ले रहा है । बहुत से अपने, हमें, असमय, छोड़ कर चले गए हैं । कोरोना की पहली वेव का सफलतापूर्वक मुकाबला करने के बाद देश हौंसले से भरा हुआ था, आत्मविश्वास से भरा हुआ था, लेकिन इस तूफ़ान ने देश को झकझोर दिया है । साथियो, बीते दिनों इस संकट से निपटने के लिए, मेरी, अलग-अलग sectors  के expert के साथ,…

Read More

प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पंडित राजन मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पंडित राजन मिश्रा के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। प्रधानमन्त्री ने एक ट्वीट में कहा, शास्त्रीय गायन की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले पंडित राजन मिश्र जी के निधन से अत्यंत दुख पहुंचा है। बनारस घराने से जुड़े मिश्र जी का जाना, कला और संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। PIB

Read More