केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भूविज्ञान के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और अमेरिका के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल नेभूविज्ञान के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई), खान मंत्रालय, भारतीय गणराज्य की सरकार और फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एफआईयू) के पृथ्वी एवं पर्यावरण विभाग, कला, विज्ञान एवं शिक्षा कॉलेज, संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से उसके न्यासी बोर्डके बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को अपनी मंजूरी दे दी है। इस समझौता ज्ञापन के दोनों प्रतिभागियों के बीच सहयोग केनिम्नलिखित चिन्हित क्षेत्र होंगे: भारत-एशिया के कोलिजनल मार्जिन में पोस्ट कोलिजन मैग्मैटिज्म के भूगर्भिक एवं विवर्तनिक पर्यावरण और पूर्वी हिमालय क्षेत्र के भूगर्भिक इतिहास और…

Read More

पिछले 24 घंटों में कोविड के 35,178 नये मामले दर्ज जबकि 37,169 मरीज स्वस्थ हुये, रिकवरी दर 97.52 प्रतिशत

भारत में पिछले 24 घंटों में कुल 35,178 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। लगातार 52 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है। सक्रिय मामलों की संख्या 3,67,415 दर्ज की गई है, जो 148 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.14 प्रतिशत रह गये हैं, जो मार्च 2020 के बाद देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सबसे कम है। भारत में रिकवरी दर 97.52…

Read More

भारत ने लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को तोड़ने पर पाकिस्‍तान की निंदा की

भारत ने आज कहा कि पाकिस्‍तान में अल्‍पसंख्‍यक समुदायों की सांस्‍कृतिक विरासत पर हमलों से पाकिस्‍तानी समाज में अल्‍पसंख्‍यक समुदायों के लिए असहनशीलता और अनादर का पता चलता है। लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को तोड़ने से सम्‍बंधित मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने कहा कि यह इस तरह की तीसरी घटना है जिसमें प्रतिमा को तोडा गया है। इस प्रतिमा का अनावरण 2019 में किया गया था। उन्‍होंने कहा कि पूजा स्‍थलों, सांस्‍कृतिक विरासत और निजी सम्‍पत्तियों पर हमलों सहित…

Read More

भारत की जूनियर और कैडेट टीमों ने युवा विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में 8 स्वर्ण और 2 रजत पदक सहित कुल 15 पदक जीते

15 अगस्त को भारत ने अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया और व्रोक्लॉ (पोलैंड) में 9 से 15 अगस्त, 2021 तक हुई युवा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप के समापन दिवस पर जूनियर और कैडेट तीरंदाजों ने अपनी शानदार उपलब्धियों के साथ लाखों लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। युवाओं के सबसे बड़े आयोजन में जूनियर और कैडेट टीम का अभियान 15 पदकों (8 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक) की जीत के साथ समाप्त हुआ, जो युवा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। कुल 520…

Read More