प्रधानमंत्री भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन को करेंगे संबोधित

bjp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में भाजपा महिला मोर्चे के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन सत्र को करेंगे संबोधित। भाजपा की वरिष्ठ नेता निर्मला सीतारमण ने दो दिवसीय सम्मेलन का किया उद्घाटन, कहा महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार ले रही है कई बड़े फैसले, राफेल मामले में कांग्रेस पर राजनीतिक तौर पर जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप । बीजेपी की महिला मोर्चा का दो दिन का राष्ट्रीय अधिवेशन अहमदाबाद में हो रहा है। पार्टी की वरिष्ठ नेता और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने अधिवेशन का उद्घाटन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार…

Read More

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिले चीन के विदेश मंत्री

sus

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से नई दिल्ली में मुलाक़ात, दोनों विदेश मंत्री करेंगे भारत-चीन उच्च स्तरीय तंत्र की बैठक की सह-अध्यक्षता। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज नई दिल्ली में चीन के स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी के साथ भारत-चीन उच्च स्तरीय तंत्र की पहली बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगी। इस तंत्र का गठन दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध और लोगों के बीच सम्पर्क बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। दरअसल, चीन के चिंगदाओ में शंघाई सहयोग शिखर बैठक के…

Read More

प्रधानमंत्री आज महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर हैं

1545114605

ईडब्ल्यूएस और एलआईजी हाउसिंग योजना का भी शुभारंभ करेंगे साथ ही दो महत्वपूर्ण मेट्रो मार्गों की भी रखेंगे आधारशिला प्रधानमंत्री ने मुबंई ईएसआई कामगार हॉस्पीटल हादसे में मारे गए लोगों के प्रति दुःख जताया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने पिछले चार साल में बदलते भारत की तस्वीर लोगों के सामने रखते हुए कहा कि  भारत तेज़ी से आर्थिक,सामाजिक,सांस्कृतिक और आधारभूत संरचना के पहलू पर तेज़ी से प्रगति कर रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  आज महाराष्ट्र में 41 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली ढांचागत और आवास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। राज्य…

Read More

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी

asA

तेलंगाना में इस साल 6 सितम्‍बर को विधानसभा भंग किये जाने के कारण जल्‍दी चुनाव कराए जा रहे हैं दक्षिण राज्य तेलंगाना में राज्य विधानसभा की 119 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। आज जनता को अपनी अगली सरकार को चुनने का मौका मिला है। यहां विधानसभा को समय से पहले भंग करने के कारण चुनाव कराना पड़ा है। राज्य में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ है और शाम पांच बजे तक चलेगा लेकिन 13 माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में मतदान चार बजे ही समाप्‍त हो जाएगा। …

Read More