प्रधानमंत्री ने श्री अजीत जोगी के निधन पर शोक प्रकट किया

ajeet jogi

     प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी के निधन पर शोक प्रकट किया है। अपने संवेदना संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, “श्री अजीत जोगी जी को जनता की सेवा करने की लालसा थी। इस जुनून के कारण उन्‍होंने प्रशासनिक अधिकारी और एक राजनीतिक नेता के रूप में कड़ी मेहनत की। वह गरीबों, विशेष रूप से आदिवासी समुदायों के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करते रहे। उनके निधन से उन्‍हें दुख पहुंचा है। शोक संतप्‍त परिवार को संवेदनाएं। ओम शांति।” PIB

Read More

श्री संतोष गंगवार ने ट्विटर हैंडल @LabourDGका उद्घाटन किया

labour dog

हैंडल श्रम कल्‍याण संबंधी नवीनतम आंकड़े प्रदान करेगा श्रम कल्याण से संबंधित अद्यतन नवीनतम आंकड़ों की आपूर्ति करने के प्रयास में, श्रम और रोजगार राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री संतोष कुमार गंगवार ने कल श्रम ब्यूरो के लिए ट्विटर हैंडल @LabourDGका उद्घाटन किया। इस अवसर पर, श्रम और रोजगार सचिव श्री हीरालाल सामरिया,एसएलईए औरश्रम ब्यूरो में महानिदेशक श्री डीपीएस नेगी भी उपस्थित थे। मंत्री ने ट्वीट किया कि यह हैंडल भारतीय श्रम बाजार के संकेतकों पर स्नैपशॉट का एक नियमित और अद्यतन स्रोत होगा। श्रम ब्यूरो, श्रम और रोजगार मंत्रालय का एक संलग्न कार्यालय श्रम कानूनों…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने विद्युत मंत्रालय और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा की

pm-review-energy

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘डिस्‍कॉम समय-समय पर अपने प्रदर्शन मापदंडों को प्रकाशित करें, ताकि लोगों को यह पता चल सके कि उनकी डिस्‍कॉम का प्रदर्शन समकक्ष कंपनियों की तुलना में कैसा है’ प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल शाम विद्युत मंत्रालय और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा की। इस बैठक में बिजली क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के निवारण हेतु की गई विभिन्‍न नीतिगत पहलों पर चर्चा की गई जिनमें संशोधित टैरिफ नीति और बिजली (संशोधन) विधेयक 2020 भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने बिजली क्षेत्र की परिचालन क्षमता…

Read More

उत्‍तरी भारत भर में विशाल टिड्डी दलों के पहुंचने के बीच राजस्‍थान, पंजाब और मध्‍य प्रदेश जैसे प्रभावित राज्‍यों में नियंत्रण अभियानों में तेजी लाई गई

tiddy

सर्वेक्षण और नियंत्रण कार्रवाइयों का संचालन कर रहे हैं 200 टिड्डी सर्कल कार्यालय और अस्थायी शिविर पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी भारत भर में विशाल टिड्डी दलों के पहुंचने के बीच, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग (डीएसी एंड एफडब्ल्यू) राजस्थान, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे प्रभावित राज्यों में टिड्डियों पर नियंत्रण पाने की कार्रवाइयों में तेजी लाए हैं। आज तक, ये टिड्डी दल राजस्थान के बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, जयपुर जिलों और मध्य प्रदेश के सतना, ग्वालियर, सीधी, राजगढ़, बैतूल, देवास, आगर मालवा जिलों में सक्रिय हैं। वर्तमान…

Read More