पिछले 24 घंटों में कोविड के 36,083 नए मामले दर्ज जबकि 37,927 रोगी स्वस्थ हुए, रिकवरी दर 97.46 प्रतिशत हुई

भारत में पिछले 24 घंटों में 36,083 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 49 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है। भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 54 करोड़ के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 61,35,193 सत्रों के जरिये कुल मिलाकर 54,38,46,290 टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 73,50,553 टीके लगाये गए…

Read More

देश की स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली में आयुष को एकीकृत करने के लिए स्वास्थ्य और आयुष मंत्रालय मिलकर काम करेंगे

जन स्वास्थ्य में आयुष प्रणाली को शामिल करने की प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए आज निर्माण भवन में आयुष मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मंत्रियों, सचिवों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। दोनों कैबिनेट मंत्रियों, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख एल. मंडाविया और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में, दोनों मंत्रालय, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की उम्मीदों के अनुरूप, देश में स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली क्षेत्र में एकीकरण के व्यापक दृष्टिकोण को सुव्यवस्थित और संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। देश की…

Read More

न्यूजीलैंड ने अगले साल सीमा खोलने की योजना बनाई

न्‍यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा है कि देश की सीमाएं बाहर से आने वालों के लिए इस वर्ष के अंत तक बंद रखी जाएंगी। उन्‍होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए यह सर्वोत्‍तम उपाय है। जैसिंडा अर्डर्न ने कहा कि इस वर्ष के अंत तक देश की पूरी आबादी को कोविड रोधी टीके लगा दिए जाने को प्राथमिकता दी जाएगी। न्‍यूजीलैंड कोविड महामारी पर नियंत्रण पाने में विश्‍व के सर्वाधिक सफल देशों में एक है। पचास लाख की आबादी वाले इस देश में केवल 26 लोगों…

Read More

ट्राईफेड विश्वभर के भारतीय दूतावासों और मिशनों में आत्मनिर्भर कॉर्नर की स्थापना करेगा

“स्थानीय के लिए मुखर (वोकल फॉर लोकल) ” और “आत्मनिर्भर भारत” के निर्माण पर ध्यान देने के साथ ही भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास परिसंघ (ट्राईफेड) विभिन्न मंत्रालयों जैसे संस्कृति मंत्रालय, उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी), वाणिज्य मंत्रालय, डाक विभाग, पर्यटन मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा है ताकि आदिवासी शिल्पियों और कारीगरों के सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में जनजातीय उत्पादों सहित जीआई टैग उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही उन्हें एक ब्रांड में बदला जा सके। इस संदर्भ में…

Read More