रक्षा प्रमुख ने प्रधानमंत्री को जानकारी दी कि पिछले 2 वर्षों में सेवानिवृत्त या समय से पहले सेवानिवृत्ति लेने वाले सशस्त्र बलों के सभी चिकित्साकर्मियों को उनके वर्तमान निवास स्थान के निकट स्थित कोविड अस्पतालों में कार्य करने के लिए वापस बुलाया जा रहा है। अन्य चिकित्सा अधिकारियों, जो और पहले सेवानिवृत्त हुए थे, से भी अनुरोध किया गया है कि वे परामर्श के लिए अपनी सेवाएं चिकित्सा आपातकालीन हेल्पलाइन के माध्यम से उपलब्ध कराएं। प्रधानमंत्री को यह भी बताया गया कि कमांड मुख्यालय, कोर मुख्यालय, डिवीजन मुख्यालय और इसी तरह के नौसेना…
Read MoreCategory: Health
डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली में ऑक्सीजन युक्त 500 अतिरिक्त बेड की सुविधाओं की समीक्षा की
कोविड-19 के खिलाफ सामूहिक लड़ाई में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचा बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने मेडिकल स्टाफ और आईटीबीपी के कर्मचारियों के समर्पण और निस्वार्थ सेवा भाव की प्रशंसा की कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में दिल्ली को बेहद जरूरी सहयोग प्रदान करते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज छतरपुर के सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर (एसपीसीसीसी) का दौरा किया और ऑक्सीजन सुविधायुक्त 500 अतिरिक्त बिस्तरों के साथ कोविड केयर सेंटर को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। दिल्ली में रोजाना बढ़…
Read Moreआयुष मंत्रालय और जाने-माने योग संस्थान ऑनलाइन आयोजन
“एकता और बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग-2021” के सहयोगपूर्ण प्रयास के अंतर्गत जारी प्रयास के तहत आयुष मंत्रालय देश के जाने-माने योग संस्थानों के सहयोग से देश के नागरिकों को उनके अपने घरों पर ही योग के माध्यम से स्वास्थ्य का लाभ उपलब्ध करने के लिए वर्चुअल माध्यम से 25 अप्रैल, 2021 को एक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। आयोजन का शीर्षक है “कोविड-19 महामारी के बीच बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग”। कोविड-19 महामारी के बीच लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चुनौतियाँ बढ़ती जा रही हैं।…
Read Moreऑक्सीजन एक्सप्रेस ने पिछले 24 घंटों में लगभग 150 टन ऑक्सीजन पहुंचाया
भारतीय रेल कोविड -19 के खिलाफ अपनी लड़ाई के क्रम में ऑक्सीजन एक्सप्रेस चला रहा है। क्रमशः महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के लिए लिक्विड चिकित्सा ऑक्सीजन (एलएमओ) से भरे टैंकरों को लेकर ये ऑक्सीजन एक्सप्रेस रेलगाड़ियां नासिक और लखनऊ पहुंच गई हैं। इन क्षेत्रों में एलएमओ की आपूर्ति करने के क्रम में कुछ कंटेनरों को नागपुर और वाराणसी में अनलोड किया गया। साथ ही, तीसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने आज सुबह लखनऊ से अपनी यात्रा शुरू की। आंध्र प्रदेश, दिल्ली जैसे राज्य ऐसी और अधिक रेलगाड़ियां चलाने के लिए रेलवे के…
Read More