खेल मंत्रालय ने विदेश में स्थित सात खिलाड़ियों और 17 सहायक स्टाफ के कोविड-19 टीकाकरण को पूरा करने के लिए विदेश मंत्रालय से सहायता मांगी है। इन खिलाड़ियों में स्वीडन के उप्साला में अभ्यास कर रहे भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, इटली के असिसि में मौजूद मुक्केबाज मनीष कौशिक, सतीश कुमार, पूजा रानी व सिमरनजीत कौर और रूस में रुके पहलवान रवि दहिया और दीपक पुनिया शामिल हैं। स्वीडन में, कोविडशील्ड (एस्ट्राजेनेका) केवल 65 वर्ष की आयु से बड़े लोगों के लिए उपलब्ध है। इटली की टीकाकरण नीति के कारण…
Read MoreCategory: Health
कोविन प्लेटफॉर्म को एक खुला स्रोत बनाया जा रहा है और सभी देशों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कोविन प्लेटफॉर्म को एक खुला स्रोत बनाया जा रहा है और सभी देशों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समूचे विश्व को एक परिवार मामने के भारत के दर्शन के अनुरूप कोविन को इस तरह से तैयार किया जा रहा है। भारत द्वारा विश्व को कोविड-19 से निपटने के लिए एक डिजिटल सार्वजनिक प्लेटफॉर्म के रूप में इसे पेश करने के संदर्भ में प्रधानमंत्री मोदी ने कोविन ग्लोबल कॉनक्लेव को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने…
Read Moreआयुष मंत्री किरेन रिजीजू ने भारत में आयुर्वेद के नैदानिक परीक्षणों के पंजीयन पोर्टल की शुरुआत की
केन्द्रीय आयुष मंत्री किरण रिजिजू ने आज भारत में क्लीनिकल परीक्षणों के पंजीयन के तहत आयुर्वेद के आंकड़ों के पोर्टल-सीटीआरआई की शुरुआत की। इस दिशा में यह एक मह्तवपूर्ण कदम है जिससे आयुर्वेद आधारित क्लीनिकल परीक्षणों की जानकारी विश्वभर में मिल सकेगी। पोर्टल की शुरूआत करते हुए किरण रिजिजू ने कहा कि आयुर्वेद और योग भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत हैं और आयुर्वेद और भारतीय पारंपरिक ज्ञान के बारे में मानसिकता को बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोगों की यह सोच गलत है कि आयुर्वेद वैज्ञानिक नहीं है।…
Read Moreपिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के 40,000 से कम मामले दर्ज हुये जबकि 42,352 रिकवरी हुई
पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 40,000 से कम दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। लगातार आठ दिनों से 50,000 से कम मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की मिली-जुली कोशिशों का नतीजा है। भारत में सक्रिय मामलों में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज के हवाले से देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,82,071 रही। पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में कुल 3,279 की गिरावट देखी गई, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का महज़ 1.58 प्रतिशत हैं।…
Read More