कर्नाटक में जन-निर्देश विभाग ने 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 23 अगस्‍त से फिर शुरू करने के नियम जारी किए

कर्नाटक में जन-निर्देश विभाग ने 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 23 अगस्‍त से फिर शुरू करने के नियम जारी किए हैं। जिन जिलों में संक्रमण की दर दो प्रतिशत से कम है, उन्‍हीं जिलों के स्‍कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी जाएगी। लेकिन, इस दौरान मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करना होगा। नौ से बारह कक्षाओं के विद्यार्थियों को भौतिक रूप से उपस्थित होना अनिवार्य नहीं है। वो अगस्‍त 23 के बाद भी ऑनलाइन क्‍लासेज अटेंड कर सकते हैं। मगर जो बच्‍चे आना चाहते हैं उनके लिए…

Read More

लेह में पहली बार 10 अक्टूबर को निर्धारित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 का आयोजन किया जायेगा

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लद्दाख के लिए एक अलग आईएएस/सिविल सेवा परीक्षा केंद्र की स्थापना के बारे में आज जानकारी दी, जो लेह में स्थापित किया जायेगा। लद्दाख के उपराज्यपाल आर के माथुर द्वारा नॉर्थ ब्लॉक के डीओपीटी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति और लद्दाख के संदर्भ में सेवा से संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के तुरंत बाद इसकी घोषणा की गई। बैठक के बाद जारी एक आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का इस वर्ष से…

Read More

बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार की समान प्रवेश परीक्षा रद्द की

बम्बई हाई कोर्ट ने आज 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए महाराष्ट्र सरकार की समान प्रवेश परीक्षा-सीईटी को रद्द कर दी है। कनिष्ठ महाविद्यालयों में कक्षा 10 के छात्रों के नामांकन से पहले सीईटी पूरे राज्य में छात्रों की उपस्थिति के साथ 21 अगस्त को होने वाली थी। न्यायमूर्ति आर.डी. धानुका और आर.आई. चागला की खंडपीठ ने 28 मई को राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना को रद्द कर दिया है। खंडपीठ ने कहा है कि राज्य सरकार के पास इस तरह की अधिसूचना जारी करने का अधिकार नहीं है। साथ…

Read More

लद्दाख में एक नए केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना के लिए संसद में संशोधन विधेयक पारित

संसद ने केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालय संशोधन विधेयक 2021 पारित कर दिया है। राज्‍यसभा ने इसे आज संक्षिप्‍त चर्चा के बाद मंजूरी दी। लोकसभा इसे पहले ही पास कर चुकी है। इसमें लद्दाख में एक नए केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना का प्रावधान किया गया है ताकि इस केन्‍द्र शासित प्रदेश के लोगों को गुणवत्‍तापूर्ण उच्‍च शिक्षा और अनुसंधान की सुविधा मिल सके। इसका नाम सिंधू केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालय होगा। शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने कहा कि सरकार ने इस विश्‍वविद्यालय के लिए सात सौ पचास करोड़ रूपए आबंटित किए है। उन्‍होंने बताया कि…

Read More