केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया। इस परीक्षा में 99 दशमलव शुन्य चार प्रतिशत परिक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। लड़कियों ने इस बार भी 99 दशमलव दो चार प्रतिशत के परिणाम के साथ लड़कों को पीछे छोड़ दिया । 98 दशमलव आठ नौ प्रतिशत लड़के और परीक्षा में शामिल सभी ट्रांसजेंडर सफल रहे। त्रिवेंद्रम क्षेत्र में सबसे अधिक 99 दशमलव नौ-नौ प्रतिशत और गुवाहाटी क्षेत्र में सबसे कम 90 दशमलव पांच-चार प्रतिशत विद्यार्थी उतीर्ण हुए हैं। यह परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और www.cbse.gov.in पर…
Read MoreCategory: Education
सीबीएसई 10वीं कक्षा के परिणाम आज होगा घोषित
आज दोपहर 12 बजे सीबीएसई 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंगे। परिणाम https://cbseresults.nic.in या https://cbse.gov.in पर देखे जा सकते हैं। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के उन विद्यार्थियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है जो परीक्षा में भाग लेकर अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। ये परीक्षाएं 16 अगस्त से 15 सितंबर तक होंगी। बोर्ड ने एक वक्तव्य में बताया है कि परीक्षा के लिए पंजीकरण पोर्टल सीबीएसई की वेबसाइट पर जल्दी ही शुरू हो जाएगा।
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पहली वर्षगांठ के अवसर पर शिक्षा जगत को संबोधित किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 देश के लाखों युवाओं के सपनों को पंख लगा देगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पहली वर्षगांठ के अवसर पर शिक्षा जगत को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश जब स्वतंत्रता प्राप्ति के 75वें वर्ष के प्रवेश द्वार पर खडा है तब यह नीति देश के भविष्य को सुनहरा बनाने में महत्वपूर्ण भमिका निभाएगी। उन्होंने इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण पहलों की शुरूआत की। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के कारण समूचे शिक्षा क्षेत्र…
Read Moreजवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 11 अगस्त को होगी
जवाहर नवोदय विद्यालय की इस वर्ष की चयन परीक्षा कोविड मानकों के अनुपालन के साथ 11 अगस्त को आयोजित की जाएगी। शिक्षा मंत्रालय ने ट्वीट में कहा है कि 47 हजार से अधिक विद्यार्थियों के चयन के लिए लगभग 11 हजार से अधिक केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जवाहर नवोदय विद्यालयों में वर्ष 2021-22 सत्र के लिए कक्षा-छह में प्रवेश के लिए चयन होगा। The test will be…
Read More