इजमिर अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार प्रदर्शनी में भारत है फोकस देश

businessnews

भारतीय व्‍यापार संवर्धन परिषद (टीपीसीआई) की अगुवाई में 75 सदस्‍यों का भारतीय प्रतिनिधिमंडल तुर्की में आयोजित 87वीं इजमिर अंतर्राष्‍ट्रीय प्रदर्शनी में भाग ले रहा है। इस प्रतिनिधिमंडल ने अनेक बी2बी बैठकों में भाग लिया और तुर्की के कारोबारी समुदाय के सदस्‍यों के साथ अनेक व्‍यावसायिक गठबंधन किए। भारत इस व्‍यापार प्रदर्शनी में फोकस देश है और ‘सोर्स इंडिया’ के नाम से इसका स्‍वयं का अपना अकेला मंडप है। भारतीय मंडप दरअसल अनगिनत उत्‍पादों वाला मंडप है जिसमें कंपनियां मिट्टी के बर्तन, अनाज और यांत्रिक उपकरण जैसे अनेक उत्‍पादों को भी…

Read More

एमसीए ने अधिसूचना जारी की, अब से सभी गैर-सूचीबद्ध सार्वजनिक कंपनियों को केवल डीमैट स्‍वरूप में ही समस्‍त शेयरों को जारी और हस्तांतरित करना होगा

mmc

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) ने अधिसूचित किया है कि 2 अक्टूबर, 2018 से गैर-सूचीबद्ध सार्वजनिक कंपनियों को केवल डिमटेरियलाइज्ड स्‍वरूप में ही समस्‍त नए शेयरों को जारी करना होगा और इसी स्‍वरूप में सभी शेयरों को हस्तांतरित करना होगा। एमसीए ने कॉरपोरेट क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ाने, निवेशक संरक्षण और सुव्‍यवस्थित गवर्नेंस सुनिश्चित करने के उद्देश्‍य से ही यह कदम उठाया है। इस संबंध में नियमों को तदनुसार संशोधित किया गया है। एमसीए के मुताबिक, प्रतिभूतियों के डिमटेरियलाइजेशन के प्रमुख लाभ जो अब से गैर-सूचीबद्ध सार्वजनिक कंपनियों को उपलब्ध होंगे, उनमें निम्‍नलिखित शामिल हैं:…

Read More

नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया, राहुल पर अदालत का शिकंजा

rahul

दिल्ली हाईकोर्ट से सोमवार को सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को झटका लगा, जब नेशनल हेराल्‍ड मामले में इनकम टैक्स विभाग के टैक्स असेसमेंट से जुड़े नोटिस को चुनौती देने वाली उनकी याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दी. कोर्ट ने कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडीस की याचिका भी खारिज कर दी. नेशनल हेराल्‍ड मामले में इनकम टैक्स विभाग के टैक्स असेसमेंट से जुड़े नोटिस को चुनौती देने वाली कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी की याचिका को कल दिल्ली उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया।…

Read More

भारत बंद के दौरान हुई हिंसा की निंदा

bharat-shutdown

विपक्ष की ओर से बुलाए गए भारत बंद के दौरान हुई हिंसा की भाजपा ने की निंदा। रविशंकर प्रसाद ने कहा- एनडीए कार्यकाल के दौरान औसत महंगाई दर यूपीए सरकार के मुकाबले रही कम। ईंधन की कीमतों में वृद्धि के लिए बाहरी कारकों को बताया बड़ा कारण। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने भारत बंद के लिए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता को परेशानी है लेकिन वह बंद के साथ नहीं है। रही बात सरकार की तो केंद्र सरकार जनता की परेशानी…

Read More