हरदीप सिंह पुरी ने आज कैबिनेट मंत्री के रूप में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय का कार्यभार संभाला लिया। रामेश्वर तेली ने मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इस मौके पर मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले प्रभार संभाल रहे मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे। इस अवसर पर हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “आज मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा व्यक्त विश्वास से सम्मानित महसूस कर रहा हूं जिन्होंने मुझे इस महत्वपूर्ण मंत्रालय का कैबिनेट मंत्री बनाया है। धर्मेंद्र प्रधान जी का स्थान लेना बड़ा कार्य…
Read MoreCategory: Business
Business News in Hindi – Hindi news live aaj tak, news paper नवीनतम समाचार in hindi news बिजनेस न्यूज़, बिज़नेस समाचार हिंदी में.
जबरन धर्मांतरण से जुड़े पीएमएलए मामले में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय ने जबरन धर्मांतरण मामले के संबंध में धन शोधन रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत दिल्ली और उत्तर प्रदेश में छह परिसरों में छानबीन की है। निदेशालय के बयान में कहा गया है कि जबरत धर्मांतरण पर उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी बल – ए.टी.एस. की प्राथमिकी के आधार पर धन शोधन की जांच की गई। प्राथमिकी में मोहम्मद उमर गौतम, उसके सहयोगी मुफ्ती क़ाज़ी जहांगीर क़ासिम और अन्य पर आरोप लगाया गया है कि वे पैसे का लालच देकर लोगों का इस्लाम में धर्मांतरण करवा रहे थे।…
Read Moreधोखाधड़ी की वेबसाइट सूची :–
धोखाधड़ी वेबसाइटों की सूच़ी:- 1. http://centralexcisegov.in/aboutus.php 2. https://register-for-your-free-scholarship.blogspot.com/ 3. https://kusmyojna.in/landing/ 4. https://www.kvms.org.in/ 5. https://www.sajks.com/about-us.php 6. https://register-form-free-tablet.blogspot.com/
Read Moreखाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट शुरू और उपभोक्ताओं को राहत मिली
भारत में खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला, तेल की एक विस्तृत श्रृंखला में दिखाई पड़ रहा है। उपभोक्ता कार्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले एक महीने से खाद्य तेलों की कीमतों में कमी आ रही है। कुछ मामलों में गिरावट लगभग 20 प्रतिशत तक है, जैसा कि मुंबई में कुछ खाद्य तेलों की कीमतों में दिख रहा है। पाम ऑयल की कीमत 7 मई 2021 को 142 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब 19 फीसदी घटने के साथ 115 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। सनफ्लावर ऑयल की कीमत 5 मई 2021 को 188 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब 16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 157 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ चुकी है। सोया तेल की कीमत 20 मई 2021 को 162 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब मुंबई में 15 फीसदी की गिरावट के साथ 138 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। सरसों के तेल के मामले में, 16 मई 2021 को कीमत 175 रुपये प्रति किलोग्राम थी, अब यह लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 157 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। जबकि 14 मई 2021 को मूंगफली के तेल की कीमत 190 रुपये प्रति किलोग्राम थी, अब यह 8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 174 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। 2 मई 2021 को वनस्पति की कीमत 154 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब 8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 141 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। यह ध्यान देने वाली बात है कि खाद्य तेल की कीमतें कई जटिल कारकों पर निर्भर करती हैं, जिसमें अंतरराष्ट्रीय कीमतें और घरेलू उत्पादन भी शामिल हैं। चूंकि घरेलू खपत तथा उत्पादन के बीच का अंतर अधिक है, इसलिए भारत को बड़ी मात्रा में खाद्य तेल का आयात करना पड़ता है। सरकार इस मुद्दे को स्थायी आधार पर हल करने के लिए मध्य एवं दीर्घकालिक उपायों की एक श्रृंखला पर काम कर रही है। ये उपाय भारत को खाद्य तेलों में आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देंगे, जो भारत में भोजन पकाने में प्रमुख घटक है।
Read More