Categories: News-Headlines

BSF और पंजाब पुलिस ने पाकिस्‍तान की सीमा के निकट फिरोजपुर जिले में हथियार बरामद किये

सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस की संयुक्‍त टीम ने पाकिस्‍तान की सीमा के निकट फिरोजपुर जिले में खेत से पांच एके-47, राइफल, पांच पिस्‍तौल और नौ मैगजीन बरामद की है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ट्वीटर पर बताया कि सोमवार को तरन तारन और अमृतसर जिलों से तेरह किलो हेरोइन जब्‍त किये जाने के बाद यह कार्रवाई की गयी है। सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ की 136वीं बटालियन के जवानों और पुलिसकर्मियों की टीम ने डोन तेल्‍लू मल सीमा चौकी के निकट छानबीन की। ये हथियार सीमा चौकी से एक हजार छह सौ मीटर दूर वाखा गांव के खेत में दबाये गये थे।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

23 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.