Categories: News-Headlines

उत्तर प्रदेश में लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर ट्रक और बस की टक्कर में छह लोगों की मौत 15 अन्य घायल

उत्तर प्रदेश में लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर आज एक तेज गति से आ रहे ट्रक की बस से टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। राज्य परिवहन निगम की बस लखनऊ से बहराइच जा रही थी और जारवाल रोड पर टप्पेसिपाह गांव के पास एक ट्रक से आमने-सामने टकरा गई। घायलों का इलाज बहराइच जिला अस्पताल में चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज कराने का निर्देश दिया है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

23 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.