Categories: News-Headlines

जम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षाबलों ने पुंछ जिले में आतंकियों के छुपने के ठिकाने का भंडाफोड़ किया

जम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षाबलों ने आज जम्‍मू डिविजन के सीमावर्ती पुंछ जिले में आतंकियों के छुपने के ठिकाने का भंडाफोड़ किया। वहां से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्‍फोटक बरामद किये गये। हमारे जम्‍मू संवाददाता ने बताया कि सुरनकोट तहसील के नबना गांव में पुलिस और सेना की संयुक्‍त कार्रवाई के दौरान इस ठिकाने का पता चला। वहां से एक ए के-47 और एक एके-56 असौल्‍ट राइफल, छह मै‍गजीन, 69 कारतूस, एक पिस्‍टल और मैगजीन तथा पांच हथगोले बरामद किये गये। लेकिन इस दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

23 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.