मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री को शुक्रवार की सुबह यानि आज एक और बड़ा झटका लगा है,दरअसल मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई में निधन हो गया। सरोज खान पिछले एक हफ्ते से कुछ ज्यादा बीमार थी, बताया जा रहा है उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के चलते बांद्रा स्थित एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। 71 साल की कोरियोग्राफर सरोज खान कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है,लेकिन देर रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने की वजह से आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
सरोज खान के यूं अचानक निधन हो जाने के बाद गम में डूबा बॉलीवुड अब उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार और माधुरी दीक्षित ने सरोज खान को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Read More : TRP Week 25 : 25वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में महाभारत टॉप पर
सेलेब्स ने सरोज खान के जाने पर गहरा दुख जताया…
माधुरी दीक्षित ने अपनी गुरू और दोस्त के लिए एक भावुक करने देने वाला पोस्ट लिखा है। उन्होंने ट्वीट के जरिए अपनी गुरू को श्रद्धांजलि अर्पित की है इसके साथ ही लिखा है कि मैं बिखर गई हूं। माधुरी ने ट्वीट करते हुए लिखा, मैं अपनी दोस्त और गुरु, सरोज खान के जाने से बिखर गई हूं। मेरे डांस में मुझे पूरे पोटेंशियल तक पहुंचाने में मदद करने के लिए मैं उनके काम की हमेशा आभारी रहूंगी। दुनिया ने एक अद्भुत प्रतिभाशाली व्यक्ति को खो दिया है। मैं आपको याद करूंगी। उनके परिवार के प्रति मेरी सच्ची संवेदना।
वहीं बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने सरोज खान को याद करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि वो बॉलीवुड को अपनी उंगलियों पर नचाना जानती थी,उन्होने लिखा,आज सुबह इस बेहद दुखद खबर के साथ हुई कि सरोज खान जी अब नहीं रहीं। उन्होंने डांस को सभी के लिए आसान बना दिया था। वो किसी से भी डांस करवा सकती थी। इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है,ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
इस बीच अमिताभ बच्चन ने सुबह कोरियोग्राफर सरोज खान जी को याद करते हुए लिखा, हाथ जुड़े हैं मन उदास है। इसी के साथ बिग बी ने एक तस्वीर शेयर की,जिसमें अंधेरे में रोशनी की एक किरण आती दिखाई दे रही है।
कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा ने भी सरोज खान के लिए एक भावुक कर देने वाली बात कही उन्होंने कोरियोग्राफर के लिए कहा वो हमेशा उन्हें याद आएंगी और ये डांस इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नुकसान है।
इन सब के अलावा फराह खान ने सरोज खान के प्रेरणा बताया है और उन्हें उनके गानों के लिए शुक्रिया किया है।
राधा मंदिर तनौरा नूरपुर आगरा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो भगवान कृष्ण और… Read More
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment