बृहन्मुम्बई महानगर पालिका के सीरो सर्वेक्षण के अनुसार शहर की 85 प्रतिशत से अधिक आबादी में कोरोना वायरस के खिलाफ प्रतिरक्षण क्षमता विकसित हो गई है। निगम ने लोगों को सलाह दी है कि वे सरकार द्वारा निर्धारित सुरक्षा दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
नवीनतम सिरो सर्वेक्षण की रिपोर्ट के बाद मुम्बई राहत की सांस ले सकते हैं, जिसमें कहा गया है कि मुम्बई के 86 दशमलव छह-चार प्रतिशत नागरिकों ने कोविड-19 के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित की है। इनमें से 87 दशमलव शून्य-दो प्रतिशत नमूने शहर के झुग्गियों वाले क्षेत्र से लिए गए थे और 86 दशमलव दो-दो प्रतिशत अन्य इलाकों से। सर्वे के रिपोर्ट के मुताबिक एंटीबॉडी पॉजिटिव टेस्ट में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। गौर करने वाली बात है यह है कि लगभग 65 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 90 दशमलव दो-छह प्रतिशत में एंटीबॉडी विकसित हुआ है। हांलाकि जिन लोगों को कोविड का टीका नहीं लगाया गया है, उनमें से 79 प्रतिशत से अधिक ने एंटीबॉडी विकसित कर ली है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment