मणिपुर के प्रसिद्ध सिराराखोंग मिर्च और तमेंगलॉंग संतरे को ज्यौग्राफिकल इंडेक्स टैग मिल गया है। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कल राज्य में वन-धन विकास केंद्र मेले के उद्घाटन के अवसर पर यह जानकारी दी। इससे पहले, उन्होंने राज्य के वन विभाग मुख्यालय में वन-धन विकास केंद्र के आउटलेट का उद्घाटन भी किया। इस आउटलेट से राज्य के वन-धन केंद्र में तैयार उत्पादों की बिक्री की जाएगी।
बीरेन सिंह ने कहा कि बहुत कम समय में ही मणिपुर इस स्कीम के लिए एक आदर्श राज्य बनकर उभरा है। पिछले महीने की आठ तारीख को जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत 34वें ट्राइफेड स्थापना दिवस पर आयोजित प्रथम वन-धन वार्षिक पुरस्कार समारोह में मणिपुर को पांच राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस स्कीम के तहत अब तक मणिपुर में तीन हजार तीन सौ बीस स्वयं-सहायता समूहों की 41 हजार नौ सौ आठ महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच सुनिश्चित करने… Read More
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में 13 अप्रैल, 2026 को… Read More
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी क्षेत्र में एक निजी… Read More
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज लगभग 92% मतदान हुआ। वहीं,… Read More
ईरान में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। दूतावास ने… Read More
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment