बीजेपी ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करने और उन्हें नोटिस जारी करने को कहा है। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि राहुल गांधी का ट्वीट पोक्सो अधिनियम की धारा-23 और किशोर न्याय देखभाल की धारा-74 तथा बाल संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन है। इन नियमों में नाबालिग की पहचान का खुलासा करने पर प्रतिबंध है।
राहुल गांधी ने कल अनुसूचित जाति की एक 9 वर्षीय बालिका के परिवार का चित्र ट्वीट किया था जिसके साथ दिल्ली छावनी इलाके में दुष्कर्म हुआ था और बाद में हत्या कर दी गई थी। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने बालिका के परिवार की पहचान का खुलासा किया है और वे इसे राजनीतिक एजेंडे के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं जोकि दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इसके लिए जवाबदेह होना चाहिए।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने ट्विटर इंडिया को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें 9 साल की बच्ची के साथ बलात्कार-हत्या की गई। बच्ची के माता-पिता की तस्वीरें पोस्ट करके POCSO अधिनियम का उल्लंघन करने के लिए राहुल गांधी के हैंडल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment