राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तालोजा सेंट्रल जेल नवी मुम्बई और दमदम केन्द्रीय सुधार गृह में दो कैदियों की आत्महत्या और संबंधित अधिकारियों द्वारा नोटिस दिए जाने के बावजूद इस मामले में समुचित रिपोर्ट प्रस्तुत न किए जाने के मामले को गंभीरता से लिया है। इन मामलों की कार्यवाही के दौरान मानवाधिकार आयोग ने कहा है कि इन घटनाओं से महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की जेलों में कुप्रबंधन का पता चलता है। आयोग ने कहा है कि जेल मैनुअल में प्रलोभन मुक्त वातावरण प्रदान करने के पर्याप्त प्रावधान हैं और इससे किसी भी कैदी को आत्महत्या करने का अवसर नहीं मिलता है। आयोग ने मुम्बई और कोलकाता उच्चन्यायालयों के रजिस्ट्रार के माध्यम से विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव से महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के जेल परिसरों की स्थिति के बारे में चार हफ्ते के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है।
आयोग ने रायगढ और कोलकाता के जिला मजिस्ट्रेटों से चार हफ्ते के अंदर समुचित रिपोर्ट भेजने के बारे में अंतिम अनुस्मारक भी भेजा है। आयोग ने कहा है कि यदि संबंधित अधिकारी रिपोर्ट नहीं भेजते हैं तो वह मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत कडी कार्रवाई करने पर मजबूर हो जायेगा।
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
India White-Ball Series: चोटिल खिलाड़ियों की जगह Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका… Read More
CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More
उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment