Categories: News-Headlines

भारत ने लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी, पाकिस्तान स्थित टीआरएफ को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित करने के अमरीका के फैसले की सराहना की

 

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए ज़िम्मेदार समूह, द रेजिस्टेंस फ्रंट को विदेशी आतंकवादी संगठन और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के अमरीका के फ़ैसले की सराहना की है। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक यह छद्म संगठन, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य हमले सहित कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहा है।

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस फ़ैसले के लिए अमरीका के विदेश विभाग और विदेश मंत्री मार्को रुबियो की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि यह़, भारत और अमरीका के आतंकवाद-रोधी सहयोग की पुष्टि करता है। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और आतंकी ढांचे को खत्म करने में वैश्विक सहयोग की आवश्यकता पर लगातार जोर दिया है। द रेजिस्टेंस फ्रंट को नामित करना एक सामयिक और महत्वपूर्ण कदम है जो आतंकवाद-रोधी मामलों में भारत और अमरीका के बीच गहरे सहयोग को दर्शाता है। भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्‍त न करने की नीति के लिए प्रतिबद्ध है। यह सुनिश्चित करने के लिए वह अपने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर आतंकवादी संगठनों और उनके सहयोगियों को जवाबदेह ठहराने का काम जारी रखेगा।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

16 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.