प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के मोतिहारी में सात हज़ार दो सौ करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। ये परियोजनाएं रेल, सड़क तथा ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों से संबंधित हैं।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्वी भारत के विकास के लिए बिहार का विकास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में विकास तेज़ी से हो रहा है क्योंकि केंद्र और राज्य सरकारें, दोनों ही राज्य के लिए काम कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र देश के युवाओं को रोज़गार और नौकरियां प्रदान करने के लिए एक लाख करोड़ रुपये खर्च करेगा।
हमारा संकल्प है समृद्ध बिहार हर युवा को रोजगार। नीतीश जी की सरकार ने यहां लाखों युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकार में नियुक्ति भी दी है। नीतीश जी ने अभी बिहार के नौजवानों को रोजगार के लिए भी नई निश्चय भी लिये हैं। केंद्र सरकार कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दे रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कई रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। इसमें समस्तीपुर-बछवाड़ा रेल लाइन के बीच स्वचालित सिग्नलिंग, दरभंगा-थलवारा और समस्तीपुर-रामभद्रपुर रेल लाइन का दोहरीकरण शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए राजेंद्र नगर टर्मिनल, पटना से नई दिल्ली, बापूधाम मोतिहारी से दिल्ली, दरभंगा से लखनऊ और मालदा टाउन से लखनऊ के बीच चार नई अमृत भारत ट्रेनों को भी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री मोदी ने 12 हजार लाभार्थियों के गृह प्रवेश के एक भाग के रूप में कुछ लाभार्थियों को चाबियां भी सौंपी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने बिहार की इसी धरती से ऑपरेशन सिंदूर का संकल्प लिया था।
बिहार की इसी धरती से मैंने ऑपरेशन सिंदूर का संकल्प लिया था और आज उसकी सफलता पूरी दुनिया देख रही है। बिहार के पास न सामर्थ की कमी है और न ही संसाधन की। आज बिहार के संसाधन बिहार की प्रगति का माध्यम बन रहे है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार में सामर्थ्य और संसाधनों की कोई कमी नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम भारत को नक्सलवाल मुक्त बना कर रहेंगे।
चंपारण, औरंगाबाद, गयाजी, जमुई जैसे जिलों को वर्षों तक पीछे रखने वाला माओवाद आज अंतिम सांसे गिन रहा है। जिन इलाकों पर माओवाद का काला साया था आज वहां के नौजवान बड़े सपने देख रहे हैं। हमारा संकल्प है कि हम भारत को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करके रहेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों की उपज और आय बढ़ाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री-किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक किसानों को आवास योजना-ग्रामीण के चालीस हजार लाभार्थियों को एक सौ 60 करोड़ रुपए से अधिक जारी किए गए।
इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के रोजगार पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
10 लाख रोजगार था उसका इतना बड़ गया है कि आप उसमें 29 लाख रोजगार हो गया है। अभी दोनों को मिला करके तो आप जानते हैं कि इतनी बड़ी संख्या हो गई अब जो हम लोग 50 लाख करोड़ तक 50 लाख से भी ज्यादा दोनों को मिलाकर के और ज्यादा होगा और अगले इसके बाद हम लोगों ने तय कर दिया कि इस बार जब इतना ज्यादा हो रहा है तो अगले बार 5 वर्षों में हम लोग एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देना तय करेंगे।
नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More
ग्रे मार्केट क्या है और यह कैसे काम करता है? वित्तीय और कारोबारी दुनिया में… Read More
रवि किशन को लेकर फिर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर भोजपुरी सिनेमा… Read More
पटना में खान सर और संजय कुमार झा को लेकर चर्चाओं का दौर तेज बिहार… Read More
दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment