Categories: News-Headlines

अश्विनी वैष्णव और देवेंद्र फडणवीस ने NFDC परिसर में भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान-IICT के पहले परिसर का उद्घाटन किया

 

सूचना और प्रसारण, रेलवे, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा आई.टी. मंत्री अश्विनी वैष्णव और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संयुक्त रूप से मुंबई के राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम-एन.एफ.डी.सी. परिसर में भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान-आई.आई.सी.टी. के पहले परिसर का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने युवाओं को सशक्त बनाने और रचनात्मक उद्योगों को आगे बढ़ाने के सरकार के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह संस्‍थान युवाओं के लिए नए अवसर खोलेगा। श्री वैष्णव ने बताया कि केंद्र सरकार ने आई.आई.सी.टी. के विकास के लिए चार सौ करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

माननीय प्रधानमंत्री जी का एक संकल्प है कि आईआईटी और आईआईएम के सिस्टम की तर्ज पर क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज़ का एक नया इंस्टीट्यूशंस की सीरीज बने, आईआईसीटी – इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी। टेक्नोलॉजी आज के क्रिएटिव वर्ल्ड में जिस तरह से एक इंटीग्रल पार्ट बन चुकी है उसमें बहुत जरूरी है कि हमारे क्रिएटिव इकोनॉमी में काम करने वाले जितने भी लोग हैं और जो इससे जुड़ना चाहते हैं उन सबको हम नए स्किल्स दें, टेक्नोलॉजी में ट्रेनिंग दें, नए टूल्स दें।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “मुंबई हमारे देश की मनोरंजन राजधानी के रूप में जानी जाती है और आई.आई.सी.टी. इस क्षेत्र को आवश्यक दिशा और संस्थागत समर्थन प्रदान करेगा।”

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

15 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

24 hours ago

This website uses cookies.