भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बांग्लादेश के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम की घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा कप्तान और के.एल. राहुल उप-कप्तान होंगे।
भारतीय टीम तीन एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच खेलेगी। पहला एकदिवसीय मैच चार दिसम्बर को खेला जाएगा।