आज देश में हीट वेव की स्थिति नहीं

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार:   तापमान की वर्तमान स्थिति और अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी   हीट वेव और कल अधिकतम तापमान (25 अप्रैल, 2021 को भारतीय समयानुसार 0530 बजे से आज 26 अप्रैल, 2021 को भारतीय समयानुसार 0530 बजे तक)   गर्म हवाएं:   हीट वेव जैसी कोई स्थिति नहीं देखी गई।   अधिकतम तापमान :   गुजरात, मराठवाडा और विदर्भ में अधिकतर स्थानों पर; ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और झारखंड में कई स्थानों; पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ,…

Read More

भूटान में दंतक परियोजना ने 60 साल पूरे किए

प्रविष्टि तिथि: 26 APR 2021 5:57PM by PIB Delhi भूटान में दंतक परियोजना अपनी डायमंड जुबली मना रही है। भूटान में भारतीय राजदूत श्रीमती रुचिरा कंबोज ने 24 अप्रैल, 2021 को सिम्टोखा के दंतक स्मारक में एक पुष्पांजलि अर्पित की। भारतीय सैन्य प्रशिक्षण दल (आईएमटीआरएटी) के कमांडेंट मेजर जनरल संजीव चौहान और मुख्य अभियंता दंतक ब्रिग कबीर कश्यप ने भी इस स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। यह भारत और भूटान के बीच दोस्ती के बंधन को मजबूत करने में दंतक के कर्मियों द्वारा किए गए बलिदान के लिए एक श्रद्धांजलि थी। याद रहे कि…

Read More

पंजाब के किसानों के खाते में लगभग 8,180 करोड़ रुपये सीधे स्थानांतरित किये गए

पहली बार, पंजाब के किसानों ने अपनी गेहूं की फसल की बिक्री के लिए सीधे अपने बैंक खातों में भुगतान प्राप्त करना शुरू कर दिया है। करीब 8,180 करोड़ रुपये पहले ही सीधे पंजाब के किसानों के खातों में भेज दिए गए हैं। 2021-22 के मौजूदा रबी विपणन सत्र (आरएमएस) में, भारत सरकार ने वर्तमान मूल्य समर्थन योजना के अनुरूप किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर रबी फसल की खरीद जारी रखी है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं अन्य खरीद राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री महामहिम श्री सुगा योशीहिदे के बीच फोन पर बातचीत

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज जापान के प्रधानमंत्री महामहिम सुगा योशीहिदे के साथ फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के देश में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की और इस महामारी के चलते उत्पन्न विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने इन चुनौतियों को दूर करने के लिए घनिष्ठ भारत-जापान सहयोग के महत्व को रेखांकित किया। जैसे कि सहयोग को लचीला बनाने के लिए एक साथ काम करना, विविध एवं विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखलाएं, महत्वपूर्ण सामग्रियों एवं तकनीकों की विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित करना और…

Read More