प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 की स्थिति पर उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इन राज्यों में पिछले कुछ समय में मामलों की अधिकतम संख्या दर्ज की गई है। कोरोना वायरस कई राज्यों के साथ-साथ टियर 2 और टियर 3 शहरों को प्रभावित कर रहा है, इस बात को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सामूहिक शक्ति के साथ इस महामारी से लड़ने के लिए मिलकर काम करने का आह्वाहन किया है। उन्होंने कहा कि इस महामारी की पहली लहर के दौरान भारत की सफलता का सबसे…
Read MoreAuthor: vikal as
रेमेडिसविर का उत्पादन करने के लिए 25 नए उत्पादन स्थलों को मंजूरी
केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्री मनसुख मंडावी ने कहा कि 12 अप्रैल से रेमेडिसविर का उत्पादन करने के लिए 25 नए उत्पादन स्थलों को मंजूरी प्रदान की गई है।उन्होंने कहा कि “उत्पादन क्षमता बढ़कर अब प्रति माह 90 लाख शीशियों तक हो गई है, जो कि पहले 40 लाख शीशियां प्रति महिने थी। रेमेडिसविर का बहुत जल्द उत्पादन 3 लाख शीशियां/ दिन हो जाएगा। दैनिक रूप से उत्पदान की निगरानी की जा रही है और हम रेमेडिसविर की आपूर्ति करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे PIB
Read Moreप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत एनएफएसए के लाभार्थियों
देश में कोविड – 19 के प्रकोप के कारण होने वाले आर्थिक व्यवधानों के कारण गरीबों और जरूरतमंदों को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने पूर्व के “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएम–जीकेएवाई)” के समान पैटर्न पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 (एनएफएसए) के अंतर्गत आने वाले लगभग 80 करोड़ लाभार्थियों को अगले दो महीनों यानी मई और जून 2021 तक एनएफएसए के खाद्यान्नों की पात्रता से अधिक और अतिरिक्त 5 किलोग्राम प्रति व्यक्ति प्रति माह की दर से नि:शुल्क अनाज का आवंटन करने का फैसला किया है। इस विशेष योजना…
Read Moreकोविड-19 टीकाकरण: 98वां दिन
देशभर में आज रात 8 बजे तक 27 लाख से अधिक लोगों को टीके की खुराक दी गई, इसके साथ ही देश भर में कुल टीकाकरण आज 13.82 करोड़ से अधिक हो गया है। आज रात 8 बजे तक पूरे देश से प्राप्त प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में टीका लगवाने वालों की कुल संख्या 13,82,56,975 पहुंच गई। इनमें 92,66,789 स्वास्थ्य कर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है जबकि 59,49,992 स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरी खुराक ली है। वहीं 1,18,46,611 फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 61,91,119 फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी खुराक दी…
Read More