गंगा दशहरा के पावन अवसर पर अयोध्‍या के श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर में आज प्रथम तल पर राजा राम की प्राण प्रतिष्‍ठा की जाएगी

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर अयोध्‍या के श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर में आज प्रथम तल पर राजा राम और अन्‍य देवीदेवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्‍ठा की जाएगी। अयोध्‍या में श्री राम जन्‍मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्‍ठा के साथ-साथ छह अन्‍य मंदिरों में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्‍ठा का अनुष्‍ठान आज अभिजीत मुहूर्त में होगा। इस कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बतौर मुख्‍य अतिथि शामिल होंगे। श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्‍ट के महामंत्री चंपत राय ने बताया है कि प्राण प्रतिष्‍ठा का…

Read More

अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने कल रात रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन से एक घंटे से अधिक समय तक बात की

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कल रात रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से एक घंटे से अधिक समय तक बात की। राष्ट्रपति पुतिन ने चेतावनी देते हुए कहा कि रूस अपने हवाई अड्डों पर इस सप्ताह यूक्रेन के किए गए हमलों का जवाब देगा। वहीं, राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि पुतिन के साथ फोन पर 85 मिनट की बातचीत अच्‍छी रही लेकिन यह ऐसी नहीं रही जिससे तत्काल शांति बहाल हो सके।

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने आज शाम नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शाम नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा; “आज शाम मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की।”

Read More

सिक्किम के चाटन में फंसे पर्यटकों को निकालने का अभियान आज सुबह पाकयोंग हवाई अड्डे से शुरू

सिक्किम के चाटन में फंसे पर्यटकों को निकालने का अभियान आज सुबह पाकयोंग हवाई अड्डे से शुरू हो गया। भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्‍टर पर्यटकों को निकालने के लिए चाटन रवाना हो गए हैं। चाटन में फंसे लगभग एक सौ नौ पर्यटकों को आज हवाई मार्ग से निकाला जाएगा। एनडीआरएफ और सेना की मदद से कल लाचेन से सभी फंसे हुए पर्यटकों को चाटेन पहुंचाया गया। आज सभी को हवाई मार्ग से पाकयोंग ले जाया जाएगा। इससे पहले, मंगन जिले के लाचुंग में फंसे 1600 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित…

Read More