रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों मंत्रियों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ आत्मरक्षा में जवाब देने के भारत के अधिकार पर प्रकाश डाला और पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई को मापा हुआ, बढ़ावा नहीं देने वाला, आनुपातिक और जिम्मेदार बताया। दोनों पक्षों ने आतंकवाद के सभी…
Read MoreAuthor:
भारत ने एशियाई विकास बैंक की पाकिस्तान को दी गई किसी भी प्रकार की वित्तीय सहायता के दुरूपयोग की संभावना व्यक्त की
भारत ने एशियाई विकास बैंक की पाकिस्तान को दी गई किसी भी प्रकार की वित्तीय सहायता के दुरूपयोग की संभावना व्यक्त की है। भारत ने पाकिस्तान के बढ़ते रक्षा व्यय, कर और सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी के घटते अनुपात तथा प्रमुख व्यापक आर्थिक सुधारों पर स्पष्ट प्रगति की कमी के मद्देनजर बैंक के संसाधनों के संभावित दुरुपयोग पर गहरी चिंता व्यक्त की है। भारत ने कहा कि जीडीपी के हिस्से के रूप में पाकिस्तान का कर संग्रह वित्त वर्ष 2018 में 13 प्रतिशत से घटकर वित्त वर्ष 2023 में नौ दशमलव…
Read Moreकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ‘नेशनल एग्रो-आर ई समिट 2025’ में शामिल हुए
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली में नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनएसईएफआई) द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय कृषि-नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2025’ में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने फेडरेशन द्वारा तैयार कृषि और नवीकरणीय ऊर्जा पर रिपोर्ट एवं वार्षिक संदर्भ पुस्तिका का विमोचन भी किया। कृषि क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश को लेकर देश के नीति-निर्माताओं, विशेषज्ञों और किसानों के बीच संवाद व सहयोग के लिए सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश की झाबुआ दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के झाबुआ में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के निकट सम्बंधी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया है; “मध्य प्रदेश के झाबुआ में हुए हादसे में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं।…
Read More