आपातकाल के दौरान पीड़ित लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज संविधान हत्या दिवस मनाया जा रहा है

आज संविधान हत्‍या दिवस है। यह दिन हमें उन घटनाओं की याद दिलाता है, जब 25 जून 1975 को संविधान का गला घोंटकर देश पर आपातकाल थोप दिया गया था। यह आपातकाल से पीड़ित प्रत्‍येक व्‍यक्ति को श्रद्धांजलि देने का दिन भी है। 1975 में, आज ही के दिन तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने आंतरिक अशांति के खतरे का हवाला देते हुए अनुच्छेद 352 के तहत आपातकाल की घोषणा की थी। यह घोषणा बढ़ती राजनीतिक अशांति और न्यायिक घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में की गई थी जिसने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी…

Read More

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 25 जून 2025

ईरान-इस्राइल संघर्ष विराम से जुड़े समाचार अख़बारों ने प्रमुखता से दिए हैं। हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है- संशय के बीच संघर्ष विराम। भारत और रूस समेत अनेक देशों ने स्‍वागत किया। देशबंधु के अनुसार- इस्राइल-ईरान संघर्ष के चलते देशभर में साठ से ज्‍यादा उड़ानें रद्द हुईं। राष्‍ट्रीय सहारा और दैनिक ट्रिब्‍यून की ख़बर है- भारत ने इस्राइल से तीन हजार एक सौ 70 नागरिकों को निकाला। वीर अर्जुन ने हिन्‍दुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड के हवाले से लिखा है- मार्च तक छह तेजस विमान वायुसेना को मिल जाएंगे। हरिभूमि के अनुसार- एस.सी.ओ. की…

Read More

नीरज चोपड़ा ने ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स में भाला फेंक स्पर्धा का खिताब जीता

दो बार के ओलिम्पिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। नीरज ने सर्वश्रेष्‍ठ प्रयास में 85 दशमलव दो नौ मीटर दूर भाला फेंका। प्रतियोगिता में दक्षिण अफ्रीका के दोउ स्मित दूसरे और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स तीसरे स्‍थान पर रहे। नीरज का यह लगातार दूसरा खिताब है। इससे पहले शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले सप्‍ताह पैरिस डायमंड लीग में नीरज ने अपने करियर में पहली बार 90 मीटर से अधिक दूर भाला फेंका था। अब नीरज चोपड़ा भारत की पहली ग्‍लोबल जेवलिन…

Read More

एंडरसन-तेंदुलकर क्रिकेट ट्रॉफी के पहले टेस्‍ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराया

एंडरसन-तेंदुलकर क्रिकेट ट्रॉफी के पहले मैच में इंग्लैंड ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने कल मैच के अंतिम दिन 371 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट पर 373 रन बनाए। इससे पहले, भारत चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 364 रन ही बना सका। के.एल. राहुल और ऋषभ पंत ने शानदार शतकीय पारी खेली। पहली पारी में इंग्लैंड की टीम भारत के 471 रनों के जवाब में 465 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। सीरीज का दूसरा मैच 2 जुलाई से बर्मिंघम…

Read More